लाइव न्यूज़ :

ताजिया जुलूस मामला: पूर्व पार्षद समेत पांच लोग रासुका के तहत जेल भेजे गये

By भाषा | Updated: September 1, 2020 14:37 IST

कोविड-19 के मद्देनजर जिले में सभी धार्मिक आयोजनों पर प्रशासनिक रोक के बावजूद खजराना इलाके में रविवार को ताजिया जुलूस निकाले गये थे।

Open in App
ठळक मुद्देताजिया जुलूस निकाले जाने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । गिरफ्तार हुए लोगों में 60 साल का एक पूर्व पार्षद भी शामिल है जिसने

इंदौर: मुहर्रम पर यहां भारी भीड़ जुटाकर ताजिया जुलूस निकाले जाने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । इनमें 60 साल का एक पूर्व पार्षद भी शामिल है जिसने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ फरवरी में भाजपा से नाता तोड़कर तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली थी।

अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 के मद्देनजर जिले में सभी धार्मिक आयोजनों पर प्रशासनिक रोक के बावजूद खजराना इलाके में रविवार को ताजिया जुलूस निकाले गये थे। पुलिस अधीक्षक (पूर्वी क्षेत्र) विजय खत्री ने बताया कि इन जुलूसों के आयोजन के संबंध में पूर्व पार्षद उस्मान पटेल (60), इस्माइल पटेल(45),अंसार पटेल (38), मोहम्मद अली पटेल (65) और शहजाद पटेल (28) को जिला प्रशासन के आदेश पर रासुका के तहत गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि एनएसए में गिरफ्तार पांचों आरोपियों को शहर के केंद्रीय जेल भेज दिया गया है।

गौरतलब है कि शहर के वॉर्ड क्रमांक 38 के पूर्व पार्षद उस्मान पटेल ने सीएए को "संविधानविरोधी प्रावधान" बताते हुए भाजपा से अपना करीब 40 साल पुराना नाता फरवरी में तोड़ दिया था। इसके बाद उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में सैकड़ों अन्य मुस्लिम नेता-कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

इस बीच, खजराना पुलिस थाने के प्रभारी दिनेश वर्मा ने बताया कि प्रशासनिक प्रतिबंध का उल्लंघन करते हुए ताजिया जुलूस निकालने के मामले में एक और व्यक्ति के खिलाफ रासुका लगाने की सिफारिश की गयी है। उन्होंने बताया कि मामले में 22 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

ये लोग भारतीय दंड विधान की धारा 188 (किसी सरकारी अफसर का आदेश नहीं मानना), धारा 269 (ऐसा लापरवाही भरा काम करनाजिससे किसी जानलेवा बीमारी का संक्रमण फैलने का खतरा हो) और अन्य संबद्ध धाराओं में दर्ज चार प्राथमिकियों के आरोपियों में शामिल हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि ताजिया जुलूस में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह