लाइव न्यूज़ :

'जाइए एमए और पीएचडी करिए', ताजमहल के कमरों को खोलने की मांग करने वाले याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट की फटकार

By विशाल कुमार | Updated: May 12, 2022 13:53 IST

ताजमहल में 22 बंद कमरों के पीछे की सच्चाई का पता लगाने की मांग करने वाली रिट याचिका पिछले हफ्ते हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के समक्ष रजनीश सिंह द्वारा दायर की गई थी, जो भाजपा की अयोध्या इकाई के मीडिया प्रभारी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा की अयोध्या इकाई के मीडिया प्रभारी ने हाईकोर्ट ने लगाई है याचिका।ताजमहल में 22 बंद कमरों के पीछे की सच्चाई का पता लगाने की मांग।हाईकोर्ट ने कहा कि कृपया जनहित याचिका प्रणाली का मजाक न बनाएं।

लखनऊ: इलाहाबाद हाईकोर्ट के दो जजों की पीठ ने ताजमहल में 22 बंद कमरों को खोलने की मांग करने वाले जमकर फटकार लगाई और कहा कि अगर आपको शोध करना है तो जाइए एमए और पीएचडी करिए।

ताजमहल में 22 बंद कमरों के पीछे की सच्चाई का पता लगाने की मांग करने वाली रिट याचिका पिछले हफ्ते हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के समक्ष रजनीश सिंह द्वारा दायर की गई थी, जो भाजपा की अयोध्या इकाई के मीडिया प्रभारी हैं।

याचिका में कुछ इतिहासकारों और हिंदू समूहों के दावों का हवाला दिया गया है कि समाधि वास्तव में एक पुराना शिव मंदिर है। याचिका में एएसआई से बंद कमरों की जांच के लिए एक विशेष समिति गठित करने और रिपोर्ट जनता को जारी करने की मांग की गई है।

रजनीश सिंह ने स्मारक की वास्तविक उम्र पर सवाल उठाया, तो पीठ ने पलटवार करते हुए कहा कि आप मानते हैं कि संरचना शाहजहाँ द्वारा नहीं बनाई गई है?

हाईकोर्ट ने कहा कि जाओ और शोध करो। एमए करें, पीएचडी करें और फिर ऐसा विषय चुनें। और अगर कोई संस्थान आपको ऐसे विषय पर शोध करने की अनुमति नहीं देता है, तो हमारे पास आएं।

गुरुवार को मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि कल आप हमारे कमरों को देखने की अनुमति मांगेंगे। कृपया जनहित याचिका प्रणाली का मजाक न बनाएं।

टॅग्स :ताज महलAllahabad High Court
Open in App

संबंधित खबरें

भोजपुरीआकांक्षा दुबे मौत मामले में फिर बढ़ी समर सिंह की मुश्किलें, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतमृत पति की संपत्ति से भरण-पोषण का दावा कर सकती विधवा पत्नी?, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा-अपने ससुर से भी दावा कर सकती

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला