लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के PM इमरान खान ने पोस्ट किया फर्जी वीडियो, भारत की तरफ से सैयद अकबरुद्दीन ने लगाई फटकार, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 4, 2020 08:55 IST

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने शुक्रवार 3 जनवरी को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को फर्जी खबर पोस्ट करने के लिए फटकार लगाई।

Open in App
ठळक मुद्देइमरान खान ने बांग्लादेश के एक वीडियो को ट्वीट करते हुए उसे उत्तर प्रदेश का वीडियो बताया था, जिसे बाद में हटा लिया।यूपी पुलिस ने उस वीडियो के बारे में बताया था कि इमरान खान का वीडियो 2013 की बांग्लादेश की एक घटना का था।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने शुक्रवार (3 जनवरी) को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को सोशल मीडिया पर फर्जी खबर पोस्ट करने के लिए फटकार लगाई है। अकबरुद्दीन ने ट्वीट करके इमरान खान द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो साझा किया और पाकिस्तानी अधिकारियों को "रिपीट ऑफेंडर्स" कहकर उनका मजाक उड़ाया।  इसका अर्थ है कि बार-बार समझाने के बाद भी गलती करने वाला अपराधी बताया है।

बता दें कि इमरान खान ने बांग्लादेश के एक वीडियो को ट्वीट करते हुए उसे उत्तर प्रदेश का वीडियो बताया था। इस वीडियो के माध्य से इमरान ने दावा किया था कि पुलिस द्वारा यूपी में CAA के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ बर्बरता हो रही है।

हालांकि, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में स्पष्ट रूप से बांग्लादेश पुलिस की अपराध-विरोधी और आतंकवाद-रोधी इकाई रैपिड एक्शन बटालियन के एक शख्स को देखा गया। इसके बाद भारत ने इमरान को करारा जवाब दिया है।  

बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस के बारे में नकली वीडियो प्रकाशित करने के बाद जब भारत की तरफ से इमरान को जवाब मिला तो उन्होंने तथ्य को जांचने के बाद वीडियो को हटा दिया था।  

यूपी पुलिस ने उस वीडियो के बारे में बताया था कि इमरान खान का वीडियो 2013 की बांग्लादेश की एक घटना का था। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा पहने जाने वाले निहितार्थ ने 'रैपिड एक्शन बैटलियन' के अधिकारियों द्वारा बोली जा रही भाषा हिंदी के बजाय बंगाली थी। 

टॅग्स :इमरान खानइंडियानागरिकता संशोधन कानूनपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज