लाइव न्यूज़ :

स्विगी डिलीवरी बॉय की समझदारी से बची बुजुर्ग कर्नल की जान, जानिए क्या था किस्सा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 2, 2022 23:28 IST

कर्नल मलिक का बेटा सड़क पर लोगों से मदद की अपील कर रहा था लेकिन कोई उसकी मदद के लिए आगे नहीं आ रहा था। तभी स्विगी डिलीवरी मैन मृणाल किरदत फौरन उvके पास पहुंचे और बोले कि जल्दी से मेरे साथ अपने पिता को लेकर चलो।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नल मलिक का बेटा सड़क पर लोगों से मदद की अपील कर रहा थातभी रास्ते से गुजरते स्विगी डिलीवरी मैन मृणाल किरदत की कर्नल मलिक के बेटे पर पड़ी मृणाल किरदत फौरन उसके पास पहुंचे और बोले कि मेरे बाइक पर अपने पिता को अस्पताल ले चलो

मुंबई: फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी के एक कर्मचारी की समझदारी भरी पहल से एक बुजुर्ग की जान बच गई। वैसे तो अक्सर स्विगी से जुड़े कई ऐसे किस्से सुनने को मिलते रहते हैं, जो पाठकों को फूड डिलीवरी के अलावा भी उनके अन्य अच्छे कामों के लिए आकर्षित करते रहते हैं।

ऐसा ही एक वाकया मुंबई में बीते 25 दिसंबर का सामने आया है, जब कोरोना महामारी के कारण अपनी जान बचाने के लिए लोग अपने घरों में थे, उस वक्त भी होटलों से रेडीमेड फूड सप्लाई करने वाली कंपनी स्विगी के डिलीवरी मैन घर-घर जाकर लोगों को खाना पहुंचा रहे थे।

25 दिसंबर 2021 को मुंबई में रिटायर्ड कर्नल मोहन मलिक की तबियत अचानक गंभीर रूप से खराब हो जाती है। घर वाले उन्हें अस्पताल ले जाना चाहते थे लेकिन कोविड बंदिशों के कारण और कोई मदद के लिए आगे नहीं आरहा था।

कर्नल मलिक का बेटा सड़क पर लोगों से मदद की अपील कर रहा था लेकिन कोई उसकी मदद के लिए आगे नहीं आ रहा था।  लेकिन तभी एक स्विगी डिलीवरी मैन मृणाल किरदत उस रास्ते से गुजर रहे थे। उन्होंने देखा कि कर्नल के बेटे को कोई मदद नहीं कर रहा है तो वह फौरन उसके पास पहुंचे और बोले कि जल्दी से मेरे साथ अपने पिता को लेकर चलो।

मृणाल किरदत बिल्कुल फिल्म '3 इडियट्स' की स्टाइल में अपनी बाइक पर बीमार कर्नल मोहन मलिक को बीच में बैठाते हैं और कर्नल के पीछे उनका बेटा बाइक पर बैठता है। उसी हालत में वो लोग मलिक को लेकर फौरन लीलावती अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर सही समय पर पहुंचे कर्नल का इलाज करते हैं और उनकी जान बच जाती है।

अस्पताल में कर्नल का इलाज होता है और कुछ हफ्तों में वो बिल्कुल ठीक हो जाते हैं। इसके बाद वो स्विगी डिलीवरी मैन मृणाल किरदत को जान बचाने के लिए शुक्रिया कहते हैं। कर्नल मलिक ने कहा कि मैं अस्पताल में लेटा केवल उस युवा लड़के के बारे में सोच सकता था जिसने मुझे एक नया जीवन दिया। अगर वह नहीं होता, तो शायद मैं नहीं बच पाता। 

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्रCorona
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?