लाइव न्यूज़ :

स्वाति मालीवाल ने पिता पर लगाए थे यौन शोषण के आरोप, पुराना ट्वीट शेयर कर के लोग पूछ रहे हैं ऐसे सवाल

By शिवेंद्र राय | Updated: March 12, 2023 14:21 IST

सोशल मीडिया पर स्वाति मालीवाल का एक पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है और लोग उनसे सवाल कर रहे हैं। 2016 में किए इस ट्वीट में स्वाति मालीवाल ने अपने पिता का जिक्र करते हुए लिखा है कि वह फौजी की बेटी हैं और किसी से नहीं डरती।

Open in App
ठळक मुद्देस्वाति मालीवाल ने पिता पर लगाए थे गंभीर आरोपअब उनका पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है2016 में खुद को फौजी की बेटी बताया था मालीवाल ने

अहमदाबाद: दिल्ली माहिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अपने पिता पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे।  दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में स्वाति मालीवाल ने कहा था कि मेरे पिता मेरा सिर पकड़कर दीवार में मार देते थे, मेरे सिर से खून बहने लगता था। मेरा मानना ​​है कि जब कोई बहुत अधिक अत्याचार सहता है, तभी वह दूसरों के दर्द को समझता है, और यह एक ऐसी आग जगाता है जो पूरे सिस्टम को हिला सकता है।

पिता पर आरोप लगाते हुए स्वाति मालीवाल ने कहा था,  “जब मैं छोटी थी तो मेरे पिता मेरा यौन उत्पीड़न करते थे। वह मुझे बहुत मारते थे। जब वह घर आते थे तो मैं डर जाती थी और अक्सर बिस्तर के नीचे छिप जाती थी।” 

स्वाति मालीवाल के इन आरोपों के बाद सनसनी फैल गई थी। लेकिन अब सोशल मीडिया पर स्वाति मालीवाल का एक पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है और लोग उनसे सवाल कर रहे हैं। 2016 में किए इस ट्वीट में  स्वाति मालीवाल ने अपने पिता का जिक्र करते हुए लिखा है कि वह फौजी की बेटी हैं। जिस ट्वीट की चर्चा हो रही है उसमें  स्वाति मालीवाल ने लिखा है,  "मैं फौजी की बेटी हूं, फौज में पली बढ़ी हूं। देश के लिए काम करना और देश के लिए जान देना सीखा है, मझे दुनिया की कोई ताकत डरा नहीं सकती।"

दिल्ली माहिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के इस ट्वीट को री-ट्विट करते हुए एक यूजर प्रखर श्रीवास्तव ने लिखा, "मेरे पिता मेरा यौन शोषण करते थे। स्वाति जयहिंद, तो फिर ये कौन से पिता थे जिन पर आप 2016 तक गर्व कर रही थीं? मुझे ये विश्वास है कि कोई भी बेटी पिता के बारे में झूठ नहीं बोलती। फिर वो झूठ कौन सा है? आज वाला या 2016 वाला? जबाव देना होगा, क्योंकि आपने दुनिया के सबसे पवित्र रिश्ते को कठघरे में खड़ा किया है।"

प्रखर श्रीवास्तव के ट्वीट पर जवाब देते हुए फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने लिखा कि यही आम आदमी पार्टी की निशानी है। झूठ, झूठ और झूठ। या। भाजपा नेता हरीश खुराना ने ट्वीट किया कि यह 'आप' के लोगों के डीएनए में है झूठ बोल कर सहानुभूति लेने की कोशिश करना। आज एक बार फिर स्वाति मालीवाल ने इस बात को साबित कर दी। मैं समझ नहीं पा रहा कि स्वाति के आज के बयान को सच मानूं या 2016 के उन्हीं के ट्वीट को? 

टॅग्स :स्वाति मालीवालट्विटरनारी सुरक्षायौन उत्पीड़नदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारतदिल्ली सरकारः सप्ताह में सोमवार को मंत्री, अधिकारी मेट्रो से जाएंगे ऑफिस, 2 दिन WFH, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- 6 महीनों तक पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक वाहन की कोई नई खरीद नहीं

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र