लाइव न्यूज़ :

स्वरा भास्कर की शिकायत पर ब्लॉक हुआ विवेक अग्निहोत्री का ट्विटर अकाउंट, ये है पूरा मामला

By आदित्य द्विवेदी | Updated: September 11, 2018 05:50 IST

स्वरा भास्कर पर आपत्तिजनक ट्वीट करने के बाद विवेक अग्निहोत्री का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक

Open in App

मुंबई, 11 सितंबर: स्वरा भास्कर और विवेक अग्निहोत्री एकबार फिर भिड़ गए हैं। इस बार का मुद्दा है जालंधर के बिशप का। स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर विधायक पीसी जॉर्ज के उस बयान की आलोचना की थी जिसमें उन्होंने नन को 'वेश्या' करार दिया था। विधायक ने उस नन के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जो उसके साथ बलात्कार करने वाले बिश्प की गिरफ्तारी की मांग कर रही है। स्वरा ने लिखा कि यह बेहद शर्मनाक है। उन्होंने लिखा, 'बेहद शर्मनाक एवं घृणित। भारत में राजनीतिक धारा और धार्मिक विभाजन में मौजूद घोटाला। एकदम बकवास।'

इस पर फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री ने रीट्वीट करते हुए लिखा, 'अब प्लेकार्ड कहां है - #MeTooProstituteNun'

इसके बाद अदाकारा और फिल्मकार के बीच ट्विटर पर वाकयुद्ध शुरू हो गया और भास्कर ने ट्विटर अधिकारियों से अग्निहोत्री की पोस्ट को लेकर शिकायत कर दी। शिकायत पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्विटर ने कहा, ‘‘ हमने उस अकाउंट का आकलन किया जिसकी आपने शिकायत की थी। हमने उसे ट्विटर नियमों के खिलाफ पाया और उसे ब्लॉक कर दिया है।’’ अग्निहोत्री ने बाद में अपना ट्वीट वापस ले लिया। बाद में स्वरा ने ट्विटर का आभार व्यक्त करते हुए उस ट्वीट का स्क्रीनशाट दिया जिसे अग्निहोत्री ने डिलीट किया।

टॅग्स :स्वरा भाष्करट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

ज़रा हटकेस्टेज पर धुआं देखते ही डर गईं नन्हीं कलाकार! स्कूल फंक्शन का ये Video देख हंसी नहीं रुकेगी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए