लाइव न्यूज़ :

'1 महीने में तुझे निपटा देंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य को मिली हत्या की धमकी; यूपी सरकार और पुलिस से की शिकायत

By अनिल शर्मा | Updated: May 31, 2023 15:23 IST

स्वामी प्रसाद मौर्य ने यूपी सरकार, उत्तर प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी, यूपी पुलिस, यूपी डीजीपी, लखनऊ पुलिस को टैग कर कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमौर्य ने बताया कि इण्टरनेशनल भगवा रक्षक फोर्स जय श्री राम नामक ट्वीटर एकाउंट द्वारा 29 मई को धमकी मिली।स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि मेरी तस्वीर के आगे तलवार लटका कर लिखा गया- एक महीने के अंदर तुझे निपटा देंगे।

लखनऊः उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री व समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को ट्विटर पर जान से मारने की धमकी मिली है। मौर्य ने धमकी का स्क्रीनशॉट शेयर कर बताया कि 29 मई को इंटरनैशनल भगवा रक्षक फोर्स नामक ट्विटर अकाउंट से उनको जान से मारने की धमकी मिली। सपा नेता ने इस संबंध में यूपी सरकार और उत्तर प्रदेश पुलिस को टैग कर मामले में संज्ञान लेने और कार्रवाई की मांग की है।

स्वामी प्रसाद ने स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा- इण्टरनेशनल भगवा रक्षक फोर्स जय श्री राम नामक ट्वीटर एकाउंट द्वारा दिनांक 29 मई 2023, समय 7:12 बजे सायं को अपने ट्विटर वाल पर लिखकर कि "एक महीने के अंदर तुझे निपटा देंगे" यह टैग करने के साथ मेरी तस्वीर पर गले के सामने तलवार लटकाते हुए फोटो ट्वीट की गयी है, जो सीधे हत्या करने को इंगित करती है।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने यूपी सरकार, उत्तर प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी, यूपी पुलिस, यूपी डीजीपी, लखनऊ पुलिस को टैग कर कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया है। मौर्य ने लिखा, उक्त प्रकरण की गम्भीरता को संज्ञान में लेते हुए प्रभारी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित कराने का कष्ट करें।  सपा नेता भारत के गृहमंत्रालय और पीएमओ को भी टैग किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा- उक्त प्रकरण की गम्भीरता को संज्ञान में लेते हुए प्रभारी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित कराने की कृपा करें।

टॅग्स :स्वामी प्रसाद मौर्यUttar Pradesh Governmentउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्टगर्मी के कारण घर के बरामदे में सो रहा था परिवार, छत से अंदर आया उमेश कश्यप और पति, पत्नी और 2 बच्चे पर मच्छरदानी के अंदर तेजाब फेंका?

ज़रा हटकेVIDEO: एटा में बदमाशों से अकेले भिड़ गई बुजुर्ग महिला, साहस देख सोशल मीडिया पर लोग कर रहे सलाम

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह