लाइव न्यूज़ :

बनारस में दोबारा शुरू हुआ संतों का आंदोलन, अविमुक्‍तेश्‍वरानंद ने कहा- मंदिरों पर हथौड़ा बर्दाश्त नहीं

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 7, 2018 19:55 IST

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि योगी सरकार आए और घोषणा करें कि वह अब काशी में किसी भी मूर्ती को क्षतिग्रस्त नहीं करेंगे सिर्फ आश्वासन ही नहीं बल्कि सरकार इस बात को लिखित में दे।

Open in App

बनारस, 7 मई:  काशी विश्वनाथ मंदिर कारीडोर और गंगा पाथ वे के नाम पर विश्वनाथ मंदिर के क्षेत्र में तोड़े गए मंदिरों के पुन: निर्माण को लेकर आज से (7 मई) से मंदिर बचाओ आंदोलन शुरू होने जा रहा है। इस आंदोलन की अगुवाई  श्री विद्या मठ के मठाधीश स्वामी अविमुक्तेशरानंद सरस्वती कर रहे हैं। अविमुक्तेशरानंद ने व्यास पीठ को गिराए जाने का खुला विरोध किया है।

सरस्वती और श्री संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो विश्वंभर नाथ मिश्र की अगुवाई में तुलसी घाट पर हुई। बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि काशी के सैकड़ों वर्ष पुराने भवनों मंदिरों पर प्रशासन द्वारा एक भी हथोड़ा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- जिनके साथ उड़ी राहुल गांधी से शादी की अफवाह, जानिए कौन हैं वो अदिति सिंह

श्री संकट मोचन मंदिर  में दर्शन पूजन के उपरांत  तुलसी घाट पर हुई बैठक में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि हाईकोर्ट से किसी भी निर्माण और ध्वस्तीकरण पर स्टे के बावजूद हेरिटेज जोन में प्राचीनतम भवनों मंदिरों को तोड़कर देवताओं और लोगों को मलवा में रहने पर मजबूर किया जा रहा है। इसी मुद्दे को ध्यान में रखते हुए बनारस में आज आंदोलन शुरू किया गया है। 

प्रेस को संबोधित करते हुए अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि योगी सरकार आए और घोषणा करें कि वह अब काशी में किसी भी मूर्ती को क्षतिग्रस्त नहीं करेंगे सिर्फ आश्वासन ही नहीं बल्कि सरकार इस बात को लिखित में दे। इनकी मांग है कि मुख्य रूप से  जिन मंदिरों को तोड़ा गया है उन्हें उनकी लम्बाई और चौड़ाई के हिसाब से दुबारा बनवाकर उनकी मूर्तियों को वहां स्थापित किया जाए।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह