जिनके साथ उड़ी राहुल गांधी से शादी की अफवाह, जानिए कौन हैं वो अदिति सिंह

By पल्लवी कुमारी | Published: May 7, 2018 10:21 AM2018-05-07T10:21:50+5:302018-05-07T10:21:50+5:30

रायबरेली की सदर विधायक अदिति सिंह प्रियंका गांधी को अपना गुरु मानती हैं। अदिति का कहना है कि बचपन से ही वह प्रियंका गांधी प्रभावित रही हैं।

Know about whole profile congress MLA aditi singh rumors marriage with rahul gandhi | जिनके साथ उड़ी राहुल गांधी से शादी की अफवाह, जानिए कौन हैं वो अदिति सिंह

अदिति सिंह ने अमेरिका की ड्यूक यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट की पढ़ाई की। (file photo)

नई दिल्ली, 7 मई:  सोशल मीडिया पर दिनों कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की शादी की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं। जी हां, सोशल मीडिया पर ऐसा दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी की शादी तय हो गई है। जिस लड़की के साथ राहुल गांधी की शादी का दावा किया जा रहा है उनका नाम अदिति सिंह हैं। वह साल 2017 में हुए यूपी विधानसभा चुनाव जीत कर रायबरेली सदर से विधायक बनी हैं, जबकि इनके पिता अखिलेश सिंह भी इसी सीट से कांग्रेस पार्टी के विधायक रह चुके हैं। 

सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ने के बाद अदिति सिंह ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि ऐसा कुछ भी होने नहीं जा रहा है, राहुल गांधी मेरे बड़े भाई की तरह हैं। मैं पिछले कुछ दिनों से चली आ रही ऐसी अफवाहों से परेशान हूं। मैं यह बताना चाहती हूं कि राहुल गांधी जी मेरे राखी भाई हैं।' ऐसा नहीं है कि अदिति सिंह के साथ राहुल गांधी की शादी की अफवाह पहली बार चर्चा में आई है, उससे पहले भी इनके साथ सगाई की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

यह भी पढ़ें- रायबरेली की इस MLA से शादी करने जा रहे हैं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी? यहां जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर अदिति सिंह चर्चा का विषय बनी हुई हैं। तो आइए हम आपको बताते हैं कि अदिति सिंह के बारे में

अदिति सिंह पिछले साल हुए यूपी विधानसभा चुनाव में रायबरेली सदर सीट से 90 हजार से अधिक वोटों से जीतकर विधायक बनी हैं। अदिति के पिता अखिलेश सिंह भी यहां से पूर्व में कांग्रेस पार्टी के विधायक रह चुके हैं। 29 साल की अदिति ने अमेरिका के ड्यूक यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। पढ़ाई के बाद अदिति वहां की कुछ निजी कंपनियों में इंटर्नशिप की। फिर 2013 में वह भारत लौटीं। कुछ साल तक एक निजी एनजीओ से जुड़े रहने के बाद उन्होंने राजनीति का रुख किया।

यह भी पढ़ें- कर्नाटक चुनाव से पहले मायावती की बड़ी घोषणा, अखिलेश यादव के साथ मिलकर लड़ेंगी अगला लोक सभा चुनाव

अदिति ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह अपने पिता के कारण राजनीति में आई हैं। अदिति के पिता रायबरेली सदर से पांच बार विधायक रह चुके हैं। उनकी जीत का कारण उपलब्धता और जमीन से जुड़ा रहना है। अदिति हमेशा से ही जाति-धर्म से उपर उठकर विकास की बात करने वालों में से हैं। अदिति का कहना है उन्होंने राजनीति की बारिकियां अपने पिता से ही सीखी हैं। उनका मानना है कि कोई बिना जनता के बीच जाए सफल नेता नहीं बन सकता। 

अदिति का कांग्रेस में शामिल होने का कारण कोई और नहीं बल्कि राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी हैं। जी हां, अदिति ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि वह प्रियंका गांधी को अपना गुरु मानती हैं। अदिति का कहना है कि बचपन से ही वह प्रियंका गांधी से प्रभावित रही हैं। प्रियंका ने ही अदिति का कांग्रेस में ज्वाइन करने को कहा था। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिएयहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

Web Title: Know about whole profile congress MLA aditi singh rumors marriage with rahul gandhi

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे