लाइव न्यूज़ :

औरंगाबाद से चोरी हुए वाहन में हिरन की हत्या का संदेह : सूत्र

By भाषा | Updated: April 13, 2021 19:35 IST

Open in App

मुंबई, 13 अप्रैल ठाणे के कारोबारी मनसुख हिरन की मौत के मामले की जांच कर रहे अधिकारियों को संदेह है कि पिछले साल नवंबर में औरंगाबाद से चोरी हुई मारुति ईको कार में उसकी हत्या की गई होगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

हिरन की कथित हत्या मामले की पहले जांच कर चुके महाराष्ट्र एटीएस के एक अधिकारी ने कहा कि ठाणे जिले में हिरन का शव मिलने से एक दिन पहले चार मार्च को ईको कार एक अन्य कार के साथ दिखाई दी थी। संदेह है कि वह कार मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे चला रहे थे।

बताया गया है कि हिरन उस स्कॉर्पियो कार का मालिक था, जिसमें 25 फरवरी को दक्षिण मुंबई में स्थित प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के निकट विस्फोटक सामग्री रखी मिली थी।

अंबानी की सुरक्षा में सेंध और हिरन की हत्या के मामले की जांच फिलहाल राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) कर रहा है, जिसने इस सिलसिले में 13 अप्रैल को वाजे को गिरफ्तार किया था।

संदेह है कि ईको कार 16 नवंबर को औरंगाबाद शहर के सिटी चौक इलाके से चोरी की गई और फिर हिरन की हत्या में उसका इस्तेमाल किया गया।

जांचकर्ताओं को संदेह है कि हिरन की हत्या की साजिश पिछले साल नवंबर में रची गई थी।

एटीएस अधिकारी ने कहा कि चार मार्च को ईको कार में कम से कम दो लोगों के होने के बारे में पता चला है।

अधिकारी ने कहा है कि संदेह है कि आरोपियों ने हिरन को उस वाहन में बिठाए रखा और बाद में उसकी हत्या कर दी।

उन्होंने कहा कि ईको कार का पता चलना अभी बाकी है। हो सकता है कि आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिये उसको नष्ट कर दिया हो।

पुलिस उन गैरेज में ईको कार की तलाश कर रही है, जहां वाहनों को नष्ट किया जाता है।

एनआईए को जांच के दौरान मुंबई में मीठी नदी से ईको कार के नंबर प्लेट के अलावा कुछ इलैक्ट्रोनिक सामान और एक लैपटॉप मिला था।

सूत्रों ने बताया था कि हिरन की हत्या वाले दिन वाजे दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से ठाणे जाने के लिये एक लोकल ट्रेन में सवार हुआ था।

सूत्रों के अनुसार वह उस दिन (चार मार्च को) कथित रूप से शाम साढ़े सात बजे बदलापुर जाने वाली ट्रेन में सवार हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो