लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर सक्रिय थीं सुषमा स्वराज, टि्वटर पर हैं 1.32 करोड़ फॉलोअर्स, 80 हजार लोगों की मदद की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 7, 2019 15:27 IST

सुषमा स्वराज ट्विटर पर काफी सक्रिय रहती थीं। विदेश मंत्री रहते हुए वह ट्विटर पर शिकायत मिलते ही विदेश मंत्रालय से जुड़ीं पासपोर्ट आदि समस्याओं का समाधान कर देती थीं।

Open in App
ठळक मुद्देउनका निधन मंगलवार देर रात दिल्ली एम्स में हुआ। उन्होंने राजनीतिक जीवन में कई मुकाम हासिल किए थेसुषमा टि्वटर पर 1.32 करोड़ फॉलोअर्स के साथ दुनिया की सबसे चर्चित महिला नेता थीं।

जन नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज नहीं रहीं। सात बार सांसद और तीन बार विधायक रहीं सुषमा स्वराज लोगों के बीच अपार लोकप्रिय थीं। सोशल मीडिया पर इनके फॉलोअर्स की संख्या 1 करोड़ 32 लाख हैं। सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती थीं। 

सुषमा स्वराज ने अस्वस्थता के कारण ही पिछला लोकसभा चुनाव न लड़ने का फैसला लिया था। उनके इस निर्णय पर बीजेपी के ही समर्थकों में हैरानी थी।कई लोगों ने उनसे चुनाव लड़ने की अपील की थी। इस पर सुषमा स्वराज ने जवाब दिया था कि- 'मेरे चुनाव ना लड़ने से कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता। 

नरेंद्र मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को जिताने में हम सब जी जान लगा देंगे।' सुषमा स्वराज ट्विटर पर काफी सक्रिय रहती थीं। विदेश मंत्री रहते हुए वह ट्विटर पर शिकायत मिलते ही विदेश मंत्रालय से जुड़ीं पासपोर्ट आदि समस्याओं का समाधान कर देती थीं।

उनका निधन मंगलवार देर रात दिल्ली एम्स में हुआ। उन्होंने राजनीतिक जीवन में कई मुकाम हासिल किए थे। उन्होंने विदेश मंत्रालय के कामकाज में मानवीय संवेदनाओं को प्रमुखता दी। विदेशों में बसे भारतीय अगर किसी मुश्किल में होते तो वे फौरन सुषमा को याद करते। जून 2017 में सुषमा ने ट्वीट किया था कि अगर आप मंगल ग्रह पर भी फंस गए हैं तो वहां भी भारतीय दूतावास मदद करेगा। 

यही वजह रही कि सुषमा टि्वटर पर 1.32 करोड़ फॉलोअर्स के साथ दुनिया की सबसे चर्चित महिला नेता थीं। इस मंच के जरिए उन्होंने देश-दुनिया में 80 हजार लोगों की मदद की। पासपोर्ट बनवाने में भी मदद की। वो अपने त्वरित ट्वीट के लिए जानी जाती थीं।

शीला दीक्षित के निधन पर इरफान ए खान ने ट्वीट किया कि आपकी भी बहुत याद आएगी एक दिन शीला दीक्षित की तरह अम्मा। सुषमा ने जवाब दिया, ‘इस भावना के लिए अग्रिम धन्यवाद।’

टॅग्स :सुषमा स्वराजट्विटरसोशल मीडियादिल्लीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील