लाइव न्यूज़ :

एक भारतीय और तीन भारतीय मूल के लोगों की अमेरिका में हत्या, हेट क्राइम की नहीं कोई आशंका: सुषमा स्वराज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 1, 2019 08:47 IST

अमेरिका में चार भारतीय की हत्या: वेस्ट चेस्टर टाउनशिप के पुलिस चीफ जोएल हेरजोग ने एक अंग्रेजी वेबसाइट को बताया कि मारे गए लोगों में एक महिला ओर तीन पुरुष शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे इस घटना को सोशल मीडिया पर कुछ लोग नफरत की वजह से किया गया अपराध बता रहे हैं।मारे गए लोगों में एक महिला ओर तीन पुरुष शामिल हैं।

अमेरिका के सिनसिनाटी शहर में एक भारतीय नागरिक और भारतीय मूल के तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट करके दी है। सुषमा स्वराज ने लिखा, ''अमेरिका में भारतीय राजदूत ने मुझे रविवार शाम को सिनसिनाटी में चार लोगों की हत्या के बारे में सूचना दी। उनमें से एक भारतीय नागरिक था जो अमेरिका की यात्रा पर गया था जबकि अन्य लोग भारतीय मूल के थे।''

अपने दूसरे ट्वीट में  विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने लिखा, ''न्यूयॉर्क में हमारे महावाणिज्य दूत संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहे हैं और वह मुझे इस पर जानकारी देते रहेंगे।'' विदेश मंत्रालय के मुताबिक  हेट क्राइम की इस घटना में कोई आशंका नहीं है। ये घटना (28 अप्रैल) रविवार रात की है। अमेरिकी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

हालांकि इस घटना को सोशल मीडिया पर कुछ लोग नफरत की वजह से किया गया अपराध बता रहे हैं। बता दें कि वेस्ट चेस्टर टाउनशिप के पुलिस चीफ जोएल हेरजोग ने एक अंग्रेजी वेबसाइट को बताया कि मारे गए लोगों में एक महिला ओर तीन पुरुष शामिल हैं। इनमें से एक के रिश्तेदार ने 911 नंबर पर फोन करके इस घटना की जानकारी दी थी। हालांकि इस घटना को कि किस मंशा पर अंजाम दिया गया है, उसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। आरोपी फरार है। (पीटीआई इनपुट के साथ) 

टॅग्स :सुषमा स्वराजअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज