लाइव न्यूज़ :

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह बयान पर सुशील मोदी ने किया पलटवार, बताया-सामंती विचारधारा वाला

By एस पी सिन्हा | Updated: October 15, 2022 17:41 IST

भाजपा सांसद सुशील मोदी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के लिए ‘डुप्लीकेट पिछड़ा’ जैसे शब्द बोलकर जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने अति पिछड़ों का अपमान किया है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा सांसद ने कहा, पीएम मोदी के लिए ‘डुप्लीकेट पिछड़ा’ जैसे शब्द बोलकर ललन सिंह ने अति पिछड़ों का अपमान कियाउन्होंने कहा, महागठबंधन में बैठे सामंतवादियों, जेपी-लोहिया के फर्जी चेलों को पीएम मोदी की लोकप्रियता बर्दाश्त नहीं हो रही है

पटना: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को ‘डुप्लीकेट पिछड़ा’ कहे जाने के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। भाजपा सांसद सुशील मोदी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के लिए ‘डुप्लीकेट पिछड़ा’ जैसे शब्द बोलकर जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने अति पिछड़ों का अपमान किया है। यह बयान पार्टी की पिछड़ा-विरोधी सामंती मानसिकता का प्रमाण है। 

उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग से पहली बार कोई ऐसा मजबूत प्रधानमंत्री देश को मिला है, जिसका लोहा दुनिया मान रही है। सुशील मोदी ने कहा कि पिछड़े वर्ग से पहली बार कोई पीएम देश को मिला है। लेकिन महागठबंधन में बैठे सामंतवादियों और जेपी-लोहिया के फर्जी चेलों को यह बर्दाश्त नहीं हो रहा है। 

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा, 2014 के संसदीय चुनाव में बिहार के अतिपिछड़ों ने दिखा दिया था कि वे पीएम मोदी के साथ हैं। उस समय जदयू केवल दो सीट जीत पाया था। अगर पिछड़ों ने मजबूती से नरेंद्र मोदी का साथ नहीं दिया होता तो भाजपा यूपी, गुजरात, उत्तराखंड, त्रिपुरा, मणिपुर में दोबारा जनादेश नहीं प्राप्त करती। 18 राज्यों में भाजपा की सरकार है, जबकि जदयू केवल बिहार तक सिमटा है। 

उन्होंने कहा, पहले अतिपिछड़ा वर्ग को आरक्षण दिये बिना निकाय चुनाव कराने की सरकार की जिद और अब पीएम मोदी की जाति पर जदयू अध्यक्ष की टिप्पणी से जलन-द्वेष की जो राजनीति की जा रही है, उसका परिणाम महागठबंधन को 2024 में जीरो पर आउट होना तय है। 

टॅग्स :सुशील कुमार मोदीLalan Singhबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार