लाइव न्यूज़ :

Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह ने आत्महत्या नहीं किया?, पिता केके सिंह को जगी न्याय की उम्मीद

By एस पी सिन्हा | Updated: February 15, 2025 18:23 IST

Sushant Singh Rajput Case: आदित्य ठाकरे के सवाल पर केके सिंह ने कहा कि मीडिया से जानकारी मिली थी, लेकिन मामला न्यायालय में है तो कुछ ना कुछ आवश्यक सामने आएगा।

Open in App
ठळक मुद्देकेके सिंह ने कहा कि अपने बेटे की मौत को आज भी वह आत्महत्या नहीं मानते हैं।फिर से अपने बेटे की मौत मामले में सुनवाई होने को लेकर के.के. सिंह बेहद भावुक दिखे। पिता केके सिंह महाराष्ट्र में भाजपा की नई सरकार बनने से बेहद खुश नजर आए।

Sushant Singh Rajput Case: फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में अब तक न्याय नहीं मिल पाने से निराश हो चुके उनके पिता केके सिंह को अब न्याय मिलने की उम्मीद एक बार फिर से जग गई है। पटना में मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए के. के. सिंह ने बताया कि उनको कोर्ट से न्याय मिलने की पूरी उम्मीद है। एक बार फिर से अपने बेटे की मौत मामले में सुनवाई होने को लेकर केके सिंह बेहद भावुक दिखे। केके सिंह ने उम्मीद जताई कि इस बार मामले का कुछ निष्कर्ष और हल जरूर निकलेगा। केके सिंह ने कहा कि अपने बेटे की मौत को आज भी वह आत्महत्या नहीं मानते हैं।

उनका दावा है कि सुशांत सिंह ने आत्महत्या किया ही नहीं है। वहीं, आदित्य ठाकरे के सवाल पर केके सिंह ने कहा कि मीडिया से जानकारी मिली थी, लेकिन मामला न्यायालय में है तो कुछ ना कुछ आवश्यक सामने आएगा। फिलहाल इस मामले में बोलना ठीक नहीं है। पिता केके सिंह महाराष्ट्र में भाजपा की नई सरकार बनने से बेहद खुश नजर आए।

उन्होंने देवेंद्र फडणवीस को एक अच्छा मुख्यमंत्री बताया। बता दें कि बॉम्बे हाई कोर्ट 19 फरवरी को एक जनहित याचिका पीआईएल पर सुनवाई करने वाला है, जिसमें अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत की गहन जांच की मांग की गई है।

दरअसल,‘सुप्रीम कोर्ट एंड हाई कोर्ट लिटिगेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ द्वारा अपने अध्यक्ष राशिद खान पठान के माध्यम से दायर की गई जनहित याचिका में सीबीआई से इन मामलों के संबंध में शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे को गिरफ्तार करने और उनसे पूछताछ करने का आग्रह किया गया है।

याचिका में अदालत से सीबीआई को एक व्यापक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश देने का भी अनुरोध किया गया है। ऐसे में 19 फरवरी को सुनवाई से पहले पटना में सुशांत सिंह राजपूत के पिता कृष्ण किशोर सिंह की उम्मीद फिर से जागी है।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतमुंबईआदित्य ठाकरेदेवेंद्र फड़नवीसबॉम्बे हाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण