लाइव न्यूज़ :

सर्वे: भारत में मुंबई में भोजना-पानी और रहना सबसे महंगा, दिल्ली दूसरे पायदान पर; कोलकाता की गिनती सबसे सस्ते शहरों में

By भाषा | Updated: June 29, 2022 20:41 IST

मर्सर के ‘कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वेक्षण, 2022’ के अनुसार, मुंबई 127वीं रैंकिंग के साथ देश में रहने और खाने के मामले में सबसे महंगा शहर है। वहीं, इस सूची में दिल्ली 155वें, चेन्नई 177वें और बेंगलुरु 178वें स्थान पर है।

Open in App
ठळक मुद्देमर्सर के ‘कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वेक्षण, 2022’ के मुताबिक भारत का सबसे महंगा शहर मुंबई हैवहीं सर्वे में सबसे कम महंगे शहरों में पुणे 201वें नंबर पर और कोलकाता 203वें नंबर पर है वहीं वैश्विक स्तर पर हांगकांग सबसे महंगे शहरों में नंबर वन पर है

मुंबई: देश की वित्तीय राजधानी मुंबई अन्य शहरों के लोगों के लिए रहने-खाने की दृष्टि से सबसे महंगा शहर है जबकि ’दिल वालों की दिल्ली’ रहने और आवास खर्च मामले में दूसरे स्थान पर है। हालांकि, यह दोनों शहर वैश्विक शहरों की तुलना में किफायती है।

मर्सर के ‘कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वेक्षण, 2022’ के अनुसार, मुंबई 127वीं रैंकिंग के साथ देश में रहने और खाने के मामले में सबसे महंगा शहर है। वहीं, इस सूची में दिल्ली 155वें, चेन्नई 177वें और बेंगलुरु 178वें स्थान पर है।

सर्वेक्षण में पाया गया कि पुणे 201वीं और कोलकाता 203वीं रैंकिंग के साथ देश के सबसे किफायती या कम खर्चीले शहर हैं। वैश्विक शहरों की सूची में ये सभी भारतीय शहर रहन-सहन के मामले में प्रवासियों के लिए सबसे कम लागत वाले स्थानों में से एक है।

वहीं, वैश्विक स्तर पर हांगकांग में रहने के लिए दुनिया के अन्य शहरों की तुलना जेब पर सबसे अधिक भार पड़ेगा। जिनेवा का ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड का बासेल और बर्न, इजराइल का तेल अवीव, अमेरिका का न्यूयॉर्क, सिंगापुर, जापान का टोक्यो और चीन का बीजिंग भी सबसे खर्चीले शहरों में शामिल है।

मर्सर की तरफ यह सर्वेक्षण इस साल मार्च में किया गया था। इस वर्ष की रैंकिंग में पांच महाद्वीपों में फैले 227 शहरों में आवास, परिवहन, भोजन, कपड़े, घरेलू सामान और मनोरंजन समेत 200 से अधिक वस्तुओं की कीमतों की तुलना की गई है।

सर्वेक्षण के अनुसार, बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए देश में वित्तीय राजधानी मुंबई अपने कारोबार को स्थापित करने के लिए सबसे पसंदीदा शहर है। इसके अलावा हैदराबाद में रहना सबसे सस्ता है। हालांकि, यह रहन-सहन के मामले में पुणे और कोलकाता से महंगा है। वहीं, मुंबई में किराये पर घर लेना सबसे महंगा है। इसके बाद नयी दिल्ली और बेंगलुरु का नंबर आता है।

टॅग्स :मुंबईकोलकातादिल्लीPuneमेट्रो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज