लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केसः मंजू वर्मा की गिरफ्तारी ना होने पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, कहा- बिहार पुलिस ने तो हद कर दी!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: November 12, 2018 13:51 IST

मुजफ्फरपुर शेल्टर होमः सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के डीजीपी को पेश होकर सफाई देने के आदेश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 27 नवंबर को होगी।

Open in App

सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व कैबिनेट मंत्री मंजू वर्मा को गिरफ्तार ना किए जाने पर बिहार पुलिस को कड़ी फटकार लगाई है। मंजू वर्मा को आर्म्स एक्ट के मामले में पुलिस को तलाश है। जस्टिस मदन बी लोकुर ने बिहार पुलिस पर तंज कसते हुए कहा, 'वाह! कैबिनेट मंत्री फरार है। ऐसा कैसे हो सकता है कि एक कैबिनेट मंत्री लापता हो और किसी को खबर नहीं कि वो कहां है। आपको मामले की गंभीरता का अंदाजा भी है। ये तो हद ही हो गई।'

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 'हमें हैरानी है कि एक महीने से ज्यादा वक्त हो चुका है और पूर्व कैबिनेट मंत्री का कुछ पता नहीं है। बिहार के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस को हमारे सामने पेश होना होगा। मामले की अगली सुनवाई 27 नवंबर को होगी।'

'लापता' है मंजू वर्मा

मुजफ्फरपुर बालिका अल्पवास गृह यौन शोषण मामले में मंजू वर्मा को अपने मंत्री पद गंवाना पडा था। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज है। पूर्व मंत्री मंजू वर्मा ने अग्रिम जमानत के लिए जिला अदालत से लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थीं। लेकिन, जमानत नहीं मिली। वह अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पटना हाईकोर्ट द्वारा जमानत याचिका खारिज किये जाने के तीन माह बाद तक पुलिस द्वारा गिरफ्तार नहीं किये जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त नाराजगी जताई थी।

भारी मात्रा में मिले थे हथियार

मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की जांच के सिलसिले में सीबीआई की पूर्व मंत्री के पति चंद्रशेखर के पैतृक अवास बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर प्रखंड के श्रीपुर गांव स्थित आवास से कारतूस बरामद किये गये थे। इसके बाद पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के विरुद्ध मंझौल अनुमंडल कोर्ट के एडीजे ने गैर जमानतीय वारंट जारी किया था।

इस मामले में नामजद पूर्व मंत्री के पति चंद्रशेखर वर्मा ने 29 सितंबर को मंझौल की अनुमंडल अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। उसके बाद 31 को पुलिस ने पूछताछ के लिए चंद्रशेखर वर्मा को रिमांड पर ले लिया है। पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर के पैतृक गांव स्थित आवास पर सीबीआई की छापेमारी में 323 बोर के 18 कारतूस, 8 एमएम बोर के 10 कारतूस, 7.62 बोर के 19 कारतूस एवं थ्री नोट थ्री के छह कारतूस बरामद किये गये थे। ये सभी कारतूस आम आदमी के रखने पर प्रतिबंध है। 

बिहार संवाद्दाता एसपी सिन्हा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :मुजफ्फरपुर बालिका गृह बलात्कार मामलासुप्रीम कोर्टबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा