लाइव न्यूज़ :

कमलनाथ सरकार को सुप्रीम कोर्ट का झटका

By राजेंद्र पाराशर | Updated: December 7, 2019 05:39 IST

भाजपा विधायक प्रहलाद लोधी को विशेष अदालत द्वारा सजा दिए जाने के बाद विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने उनकी सदस्यता समाप्त कर दी थी.

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा विधायक प्रहलाद लोधी मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है.सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के निर्णय को सही माना और सरकार द्वारा लगाई याचिका को खारिज कर दिया है.

भाजपा विधायक प्रहलाद लोधी मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के निर्णय को सही माना और सरकार द्वारा लगाई याचिका को खारिज कर दिया है.

भाजपा विधायक प्रहलाद लोधी को विशेष अदालत द्वारा सजा दिए जाने के बाद विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने उनकी सदस्यता समाप्त कर दी थी. इस मामले को लेकर भाजपा शुरु से ही कमलनाथ सरकार और विधानसभा अध्यक्ष पर हमलावर रही.

विधायक लोधी इस मामले को लेकर हाईकोर्ट पहुंचे, जहां से उन्हें राहत मिली थी. हाईकोर्ट ने लोधी को राहत देते हुए सजा पर 7 जनवरी 2020 तक लिए रोक लगा दी थी. हाईकोर्ट ने भोपाल की विशेष अदालत के फैसले पर रोक लगाई थी. इसके बाद सरकार की ओर से इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी. इस याचिका को आज सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया और हाईकोर्ट के फैसले को सही माना है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब यह तय माना जा रहा है कि विधायक लोधी 17 दिसंबर से शुरु होने वाले शीतकालीन सत्र में शामिल होंगे. भाजपा ने इसके लिए तैयारी भी शुरु कर दी है.

उल्लेखनीय है कि तहसीलदार से पिटाई के एक पुराने मामले में प्रहलाद लोधी को जनप्रतिनिधियों के लिए भोपाल में बनी स्पेशल कोर्ट ने दोषी मानते हुए 2 साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद विधानसभा के विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने सदन में एक पद रिक्त होने की सूचना चुनाव आयोग को भेज दी थी और विधानसभा से प्रहलाद लोधी की सदस्यता रद्द हो गई थी.

टॅग्स :कमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 19 जून को 3 सीट पर मतदान?, बीजेपी के पास 164 विधायक, क्रॉस वोटिंग इतिहास देख कर कांग्रेस खेमे में डर?

भारतमध्य प्रदेश कांग्रेसः ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना क्षेत्र में दिग्विजय सिंह के विधायक पुत्र जयवर्धन बने अध्यक्ष, कांग्रेस ने 71 जिलाध्यक्षों की घोषणा की, देखिए पूरी सूची

मध्य प्रदेश"नौजवानों के भविष्य को सुरक्षित रखना मेरी प्राथमिकता", पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जनसभा को संबोधित कर कहा

भारतChhindwara LS polls 2024: तीन दिन में कमलनाथ को 2 झटके, विधायक शाह के बाद मेयर अहाके बीजेपी में शामिल, क्या होगा नकुलनाथ का!

भारतदून स्कूल क्लब के साथी की पतन-गाथा!, कमलनाथ ने टिकट वितरण में कांग्रेस हाईकमान की अनदेखी का खामियाजा भुगता

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?