लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर टिप्पणी अवमानना, लेकिन आदर्श आचरण की भी जरूरत है?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: August 19, 2020 20:33 IST

करीब तीन हजार लोगों ने प्रशांत भूषण के समर्थन में हस्ताक्षर किए और कोर्ट से अपने फैसले को खारिज करने की अपील की है, वहीं 15 पूर्व न्यायाधीशों समेत सौ से ज्यादा लोगों ने पत्र जारी कर कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर आपत्ति व्यक्त करना सही नहीं है.

Open in App
ठळक मुद्देखबरें हैं कि जो पत्र जारी किया है उसमें उन लोगों की आलोचना की गई है, जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाए हैं. पत्र में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर व्यक्त किया गया नजरिया अत्यधिक आपत्तिजनक और अस्वीकार्य है. हम देश के नागरिक, ऐसे लोगों के समूह द्वारा इस तरह की बयानबाजी से चिंतित हैं.

जयपुरः सुप्रीम कोर्ट ने सीनियर एडवोकेट प्रशांत भूषण को अदालत की अवमानना मामले में दोषी करार दिया है. कोर्ट ने उन्हें न्यायपालिका को लेकर किए गए दो ट्वीट के मामले में अवमानना का दोषी माना है और 20 अगस्त 2020 को इस मामले में सुनवाई के बाद सजा तय होगी.

कोर्ट के इस निर्णय को लेकर पूर्व न्यायाधीशों और कई प्रमुख व्यक्तियों का अलग-अलग नजरिया है. जहां, करीब तीन हजार लोगों ने प्रशांत भूषण के समर्थन में हस्ताक्षर किए और कोर्ट से अपने फैसले को खारिज करने की अपील की है, वहीं 15 पूर्व न्यायाधीशों समेत सौ से ज्यादा लोगों ने पत्र जारी कर कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर आपत्ति व्यक्त करना सही नहीं है.

खबरें हैं कि जो पत्र जारी किया है उसमें उन लोगों की आलोचना की गई है, जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाए हैं. पत्र में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर व्यक्त किया गया नजरिया अत्यधिक आपत्तिजनक और अस्वीकार्य है. हम देश के नागरिक, ऐसे लोगों के समूह द्वारा इस तरह की बयानबाजी से चिंतित हैं.

यह सही है कि कोर्ट के न्यायाधीश के किसी फैसले पर टिप्पणी करना अवमानना है और ऐसी किसी भी प्रतिक्रिया को सही नहीं ठहराया जा सकता है, लेकिन न्यायिक व्यवस्था से जुड़े व्यक्तियों के आदर्श आचरण पर भी ध्यान देने की जरूरत है, बदलते समय के साथ इसमें भी सुधार आवश्यक है.

उल्लेखनीय है कि प्रशांत भूषण ने प्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे और सुप्रीम कोर्ट के 4 पूर्व न्यायाधीशों को लेकर टिप्पणियां की थी, जिन पर कोर्ट ने स्वतःसंज्ञान लेते हुए इसे न्यायालय की अवमानना माना था. हालांकि, इस मामले की सुनवाई के दौरान प्रशांत भूषण का कहना था कि- ट्वीट भले ही अप्रिय लगे, लेकिन अवमानना नहीं है. वे ट्वीट न्यायाधीशों के खिलाफ उनके व्यक्तिगत स्तर पर आचरण को लेकर थे और वे न्याय प्रशासन में बाधा उत्पन्न नहीं करते!

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टशरद अरविंद बोबडेप्रशांत भूषणजयपुरराजस्थानदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज