लाइव न्यूज़ :

गुजरात में मादक पदार्थ जब्ती मामले की जांच उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश से हो: दिग्विजय सिंह

By भाषा | Updated: October 1, 2021 13:11 IST

Open in App

जयपुर, एक अक्टूबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर एक महीने में हेरोइन की दो बड़ी खेप पकड़े जाने के मामले की जांच उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश से करवाए जाने की मांग की है।

दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को यहां कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय के मौजूदा या सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में ही जांच होनी चाहिए।’’

उन्होंने राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) पर अविश्वास जताते हुए कहा, ‘‘एक महीने के अंतराल में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की हेरोइन पकड़ी गई है। हम मांग करते हैं कि इसकी जांच उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश से करवाई जाए। केंद्र सरकार ने मामले की जांच एनआईए को सौंपी है लेकिन उस पर किसी तरह का भरोसा नहीं है।’’

उन्होंने बताया कि 13 सितंबर 2021 को केंद्र सरकार के अधिकारियों ने मुंद्रा बंदरगाह पर आशी ट्रेडिंग कंपनी द्वारा टेल्कम पाउडर के नाम से आयातित 3000 किलो हेरोइन पकड़ी। इसकी बाजार कीमत 21,000 करोड़ रुपये है। सिंह के अनुसार जांच में पाया गया कि इसी तरह की 25,000 किलो की एक खेप पहले आई थी जिसका कोई अता पता नहीं है। इसकी बाजार में कीमत 1.75 लाख करोड़ रुपये है।

इस अवसर पर सिंह ने नोटबंदी व कालेधन को लेकर भी केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधा। हालांकि, उन्होंने पंजाब, राजस्थान में संगठन व सरकार से जुड़े मुद्दों पर जवाब देने से इनकार किया। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज