लाइव न्यूज़ :

शाहीन बाग: प्रदर्शनकारियों को हटाने की याचिक पर SC ने कहा- सब सड़क पर प्रदर्शन करने लगे तो क्या होगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 17, 2020 14:34 IST

शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शनकारियों को हटाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

Open in App

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में प्रदर्शनक रहे लोगों को हटाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। केंद्र सरकार द्वारा दायर की गई याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पूछा कि अगर सब सड़क पर प्रदर्शन करने लगे तो क्या होगा?

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट केंद्र और अन्य को निर्देश की मांग करने वाली याचिकाओं पर आज सुनवाई कर रहा है। कोर्ट में याचिका दायर की गई थी कि शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए केंद्र सरकार को निर्देश दिया जाए।  

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि लोगों को अपनी आवाज समाज तक पहुंचाने का पूरा हक है। हम हक की रक्षा के विरोध के खिलाफ नहीं हैं। कोर्ट ने कहा कि आप दिल्ली ट्रैफिक की समस्या को जानते हैं।  हर कोई सड़क पर उतरने लगे तो क्या होगा? यह जनजीवन को ठप करने की समस्या से जुड़ा मुद्दा है।

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि शाहीन बाग में CAA के प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए किसे नियुक्त किया जा सकता है। सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन के नाम प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए एक वार्ताकार के रूप में नियुक्त किए जाने के लिए सामने आए। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 24 फरवरी की तारीख तय की है।

 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टशाहीन बाग़ प्रोटेस्टदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज