लाइव न्यूज़ :

उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने रचा इतिहासः इलाहाबाद, राजस्थान एवं कलकत्ता समेत 12 हाईकोर्ट में 68 नामों की सिफारिश की

By भाषा | Updated: September 4, 2021 20:37 IST

Supreme Court Collegium: 16 न्यायाधीश इलाहाबाद उच्च न्यायालय में नियुक्त किए जाएंगे जहां कुल 160 न्यायाधीश होने चाहिए लेकिन फिलहाल 93 न्यायाधीश हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देन्यायमूर्ति रमण, न्यायमूर्ति यू यू ललित और न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर की तीन सदस्यीय कॉलेजियम ने एक बार फिर इतिहास रचा है।बैठकों में उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों के तौर पर पदोन्नति के लिए 112 उम्मीदवारों के नामों पर विचार किया।68 के नामों को 12 उच्च न्यायालयों के लिए स्वीकृति प्रदान की गयी, उनमें 44 बार से और 24 न्यायिक सेवा से हैं।

Supreme Court Collegium: प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन वी रमण की अगुवाई वाले उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने एक अप्रत्याशित फैसले के तहत इलाहाबाद, राजस्थान एवं कलकत्ता समेत 12 उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए एक बार में 68 नामों की सिफारिश की है।

इन उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों की काफी कमी है। सूत्रों ने बताया कि न्यायमूर्ति रमण, न्यायमूर्ति यू यू ललित और न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर की तीन सदस्यीय कॉलेजियम ने एक बार फिर इतिहास रचा है क्योंकि मारली वांकुंग मिजोरम से पहली ऐसी न्यायिक अधिकारी बन गयी हैं जिनका नाम गुवाहाटी उच्च न्यायालय में न्यायाधीश पद के लिए भेजा गया है।

वह अनुसूचित जनजाति से हैं। उनके अलावा नौ अन्य महिला उम्मीदवारों की भी संस्तुति की गयी है। कॉलेजियम ने 25 अगस्त और एक सितंबर को अपनी बैठकों में उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों के तौर पर पदोन्नति के लिए 112 उम्मीदवारों के नामों पर विचार किया। सूत्रों ने कहा, ‘‘ उनमें 68 के नामों को 12 उच्च न्यायालयों के लिए स्वीकृति प्रदान की गयी, उनमें 44 बार से और 24 न्यायिक सेवा से हैं।

यदि इन नामों पर केंद्र मुहर लगा देता है तो ये न्यायाधीश इलाहाबाद, राजस्थान, कलकत्ता, झारखंड , जम्मू कश्मीर, मद्रास, पंजाब एवं हरियाणा, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़ एवं असम उच्च न्यायालयों में नियुक्त किए जाएंगे। इनमें से 16 न्यायाधीश इलाहाबाद उच्च न्यायालय में नियुक्त किए जाएंगे जहां कुल 160 न्यायाधीश होने चाहिए लेकिन फिलहाल 93 न्यायाधीश हैं।  

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टएन वेंकट रमणAllahabad High Courtपटनाअसमकर्नाटकJustice BV Nagarathna
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई