लाइव न्यूज़ :

अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकार का समर्थन किसी व्यक्ति के धर्म पर निर्भर नहीं कर सकता: उमर

By भाषा | Updated: January 10, 2021 01:39 IST

Open in App

श्रीनगर, नौ जनवरी नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकार का समर्थन किसी व्यक्ति के धर्म पर निर्भर नहीं कर सकता।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों द्वारा यूएस कैपिटल (अमेरिकी संसद भवन) पर हमला करने की घटना के मद्देनजर ट्रम्प के सोशल मीडिया अकाउंट को निलंबित किए जाने की आलोचना के बीच अब्दुल्ला का यह बयान आया है।

अब्दुल्ला ने गुजरात में स्टैंड-अप कॉमेडियन की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए ट्विटर पर कहा, "ट्रम्प और उनके बोलने की आजादी के अधिकार की तरफदारी करने वाले लोग क्या अपना यही रुख मुनव्वर फारुकी और उनके दोस्तों के प्रति भी अपनाएंगे। आप या तो बोलने की आजादी के अधिकार का समर्थन करते हैं, या नहीं करते हैं। यह किसी धर्म पर निर्भर नहीं कर सकता है।’’

फारुकी को चार अन्य लोगों के साथ मध्य प्रदेश के इंदौर में दो जनवरी को एक शो के दौरान हिंदू देवताओं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बारे में अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

अब्दुल्ला की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब कुछ भाजपा नेताओं सहित सोशल मीडिया के कई यूजर (उपयोगकर्ताओं) ने शनिवार को ट्रम्प के ट्विटर अकाउंट को निलंबित किये जाने पर चिंता व्यक्त की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIndia Squad vs Afghanistan: पहली बार टीम इंडिया में शामिल प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ और एच दुबे?, अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज, देखिए टीम लिस्ट

क्रिकेटरोहित शर्मा, विराट कोहली वनडे टीम में शामिल, जसप्रीत बुमराह बाहर?, अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की घोषणा

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल