लाइव न्यूज़ :

सनी देओल ने फिल्म ‘गदर 2’ की शूटिंग का पहला चरण पूरा होने की घोषणा की

By भाषा | Updated: December 23, 2021 15:07 IST

Open in App

मुंबई, 23 दिसंबर अभिनेता सनी देओल ने बृहस्पतिवार को बताया कि उन्होंने ‘गदर 2’ फिल्म की शूटिंग का पहला चरण पूरा कर लिया है। यह देओल की 2001 में आई फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ का सीक्वल है।

इस फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा कर रहे हैं, जिन्होंने मूल फिल्म का निर्देशन भी किया था। देओल और फिल्म की टीम ने ‘गदर 2’ की शूटिंग हिमाचल प्रदेश में की और 25 दिन में पहले चरण की शूटिंग पूरी कर ली।

देओल (65) ने फिल्म सेट की तस्वीरें साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर एक

पोस्ट में लिखा, ‘‘सिर्फ भाग्यशाली लोगों को ही बेहतरीन किरदारों को फिर से जीवंत करने का मौका मिलता है। तारा सिंह को 20 साल बाद फिर लेकर आ रहा हूं। ‘गदर 2’ की पहले चरण की शूटिंग पूरी हो गई। इस किरदार को दोबारा निभाकर धन्य महसूस कर रहा हूं।’’

‘गदर: एक प्रेम कथा’ भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि में बनी थी और इसमें सिख समुदाय के तारा सिंह (देओल) को पाकिस्तान की मुस्लिम लड़की सकीना से प्रेम हो जाता है। सीक्वल में देओल और अमीषा पटेल हैं। यह फिल्म 2022 में रिलीज होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज