लाइव न्यूज़ :

Summer Special Superfast Train: इंदौर से पटना की यात्रा करने वाले यात्रियों को तोहफा, 7 अप्रैल से समर स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन, जानें टाइम टेबल

By मुकेश मिश्रा | Updated: March 25, 2023 20:26 IST

Summer Special Superfast Train:  समर स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन से इंदौर पटना के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देअंबेडकर नगर स्टेशन (महू) से सुबह 5:05 बजे चलकर मक्सी, देवास होते हुए अगले दिन 3:30 बजे पटना पहुंचेगी।पटना से प्रत्येक शनिवार सुबह 7:20 बजे ट्रेन चलेगी और रविवार सुबह इंदौर पहुंचेगी।सतना, मानिकपुर, प्रयागराज, बक्सर, आरा एवं दानापुर स्टेशनों पर रुकेगी।

Summer Special Superfast Train: इंदौर से पटना की यात्रा करने वाले लोगों के लिए नई सौगात मिली है। 7 अप्रैल से प्रत्येक गुरुवार महू से पटना के लिए ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन डॉक्टर अंबेडकर नगर स्टेशन (महू) से सुबह 5:05 बजे चलकर मक्सी, देवास होते हुए अगले दिन 3:30 बजे पटना पहुंचेगी।

इसी तरह पटना से प्रत्येक शनिवार सुबह 7:20 बजे ट्रेन चलेगी और रविवार सुबह इंदौर पहुंचेगी। सांसद शंकर लालवानी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद देते हुए कहा कि समर स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन से इंदौर पटना के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।

गर्मी की छुट्टियों के लिए इस ट्रेन की मांग मा. रेलमंत्री जी से की थी और ये ट्रेन शुरू हो रही है। ये ट्रेन दोनों दिशाओं में इंदौर, देवास, मक्सी, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी, मुरवाड़ा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज, बक्सर, आरा एवं दानापुर स्टेशनों पर रुकेगी।

टॅग्स :भारतीय रेलमध्य प्रदेशभोपालRailway MinistryपटनाPatna
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

कारोबारIndian Railways: जल्दी करें! मुंबई-काठगोदाम और बांद्रा-गोरखपुर के लिए विशेष ट्रेनें शुरू, जानें बुकिंग प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई