लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़: चलती ट्रेन में सफर कर रहे शख्स के गले से अचानक पार हुआ सरिया, घटनास्थल पर ही युवक की हो गई मौत

By आजाद खान | Updated: December 2, 2022 19:24 IST

यह हादसा कैसे हुआ है, इस पर अभी कोई खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन मृतक की लाश को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअलीगढ़ में हुए एक हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि शख्स नीलांचल एक्सप्रेस से सफर कर रहा था तभी यह घटना घटी है। चलती ट्रेन में सरिया के गले से आर-पार होने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई है।

लखनऊ: अलीगढ़ के सोमना रेलवे स्टेशन पर एक घटना घट गई है जिसमें एक शख्स के मौके पर ही मौत हो गई है। यहां पर ट्रेन में सवार एक शख्स के गले से सरिया पार हो गई है जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई है। 

घटना के बाद आरपीएफ, सीआरपीएफ और रेलवे के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे और लाश को कब्जे में ले लिया था। हालांकि यह हादसे कैसे हुआ है, इसकी अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, यह घटना जिले के सोमना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर घटनी है। खबर के अनुसार, जहां यह घटना घटी है वहां पर निर्माण का काम चल रहा था। ऐसे में जब चलती हुई नीलांचल एक्सप्रेस प्लेटफार्म से गुजरती है तो इस दौरान इंजन के बाद दूसरे डिब्बे में बैठे एक शख्स के गले से सरिया पार कर गया। यह हादसा इतना खतरनाक था कि शख्स की मौके पर ही मौत हो गई है। 

इसके कुछ तस्वीरें भी सामने आई है जिसमें यह देखा गया है कि कैसे शख्स अपनी सीट पर बैठा हुआ है और सरिया उसके गले को पार किए हुए है। बताया जा रहा है यह शख्स सुल्तानपुर का था जिसकी पहचान हरिकेश दुबे पुत्र संतराम निवासी गोपीनाथपुर के रूप में हुई है। 

घटना पर क्या बोले अधिकारी

इस घटना पर बोलते हुए आरपीएफ सीओ केपी सिंह ने कहा कि आज स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर नीलांचल एक्सप्रेस आई थी। यह ट्रेन सुबह 9:30 बजे आई थी और इसी दौरान यह घटना घटी है। 

घटना के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मृत के लाश को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ऐसे में यह घटना घटी है, इसके बारे में आगे की जानकारी ली जा रही है।  

टॅग्स :अलीगढ़रेल हादसाRPFRailways
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतराजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में लगी आग, घटनास्थल पर जा रही C&W की वैन पलटी, 5 से अधिक स्टाफ को आई गंभीर चोट

भारतत्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग पर पाया गया काबू, बाल-बाल बचे यात्री

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज