लाइव न्यूज़ :

सुखबीर सिंह बादल का इंटरव्यूः काफी वर्षों बाद हमें एक प्रधानमंत्री मिला है जो निर्णायक है

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 17, 2019 08:07 IST

''हमें मजबूत प्रधानमंत्री की जरूरत है. काफी वर्षों बाद हमें एक प्रधानमंत्री मिला है जो निर्णायक है. आप देश को स्वचालित तरीके से नहीं चलने दे सकते. हमें एक ऐसे नेता की जरूरत है जो देश को तेजी से वृद्धि के पथ पर ले जा सके.''

Open in App
ठळक मुद्देबादल 15 सालों के बाद फिरोजपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं. गांधी परिवार के बारे में उन्होंने कहा कि वे 'भावनाओं के संदर्भ में' राज्य में कांग्रेस पर बोझ हैं.

पन्नीवाला फट्टा (पंजाब), 16 मई: लोकसभा चुनावों के दौरान राजनीतिक बयानबाजी के गिरते स्तर पर चिंता जताते हुए शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि राजनीति में 'भारत बनाम पाकिस्तान' की स्थिति नहीं बननी चाहिए. पंजाब की 13 संसदीय सीटों में से शिरोमणि अकाली दल 10 सीटों पर और भाजपा तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है. भाजपा के सबसे पुराने सहयोगियों में से एक शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निर्णायक और मजबूत प्रधानमंत्री के तौर पर प्रशंसा की. साथ ही उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद वह राजग को आगे ले जाने के लिए एक मात्र विकल्प हैं.

बादल ने एक साक्षात्कार में कहा, ''हमें मजबूत प्रधानमंत्री की जरूरत है. काफी वर्षों बाद हमें एक प्रधानमंत्री मिला है जो निर्णायक है. आप देश को स्वचालित तरीके से नहीं चलने दे सकते. हमें एक ऐसे नेता की जरूरत है जो देश को तेजी से वृद्धि के पथ पर ले जा सके.'' उन्होंने आखिरी चरण में चल रहे लोकसभा चुनाव के दौरान नेताओं पर हो रहे व्यक्तिगत हमलों और नेताओं की गुणवत्ता पर भी चिंता जाहिर की.

सुखबीर ने कहा, ''हम राजनेता दुश्मन नहीं हैं. हम भारत-पाकिस्तान की तरह नहीं हैं. राजनीति भारत बनाम पाकिस्तान की तरह नहीं होनी चाहिए जो दुर्भाग्य से यह बनती जा रही है.'' उन्होंने कहा कि हर किसी का अपना नजरिया होता है लेकिन इसके बावजूद हम सभी भारतीय हैं और हमारे लिए देशहित महत्वपूर्ण है. यह पूछे जाने पर कि संभव है कि नतीजों के बाद राजग को नए साझीदारों की जरूरत पड़े, और नेतृत्व में बदलाव की मांग उठे, उन्होंने कहा, ''लोग उनके लिए (मोदी के लिए) मतदान कर रहे हैं और वह देश का नेतृत्व करने के लिए सही व्यक्ति हैं. मेरा मानना है कि नतीजों के बाद हमें उनके साथ जुड़े रहना चाहिए. वह एक मात्र विकल्प हैं.''

बादल 15 सालों के बाद फिरोजपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं. यहां चुनाव के आखिरी चरण में 19 मई को मतदान होगा. पंजाब में स्थिति पर चर्चा करते हुए बादल ने कहा कि राज्य में सबसे बड़ा मुद्दा कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की नाकामी है जो 'सभी मोर्चों पर विफल' रही है. कांग्रेस और कैप्टन पर बरसे बादल बादल ने कहा, ''कैप्टन अमरिंदर सिंह देश के सबसे अक्षम मुख्यमंत्री हैं. पंजाब में मुख्यमंत्री के खिलाफ बेहद मजबूत भावना है. वह राज्य में यात्रा भी नहीं करते हैं.'' गांधी परिवार के बारे में उन्होंने कहा कि वे 'भावनाओं के संदर्भ में' राज्य में कांग्रेस पर बोझ हैं.

टॅग्स :लोकसभा चुनावपंजाब लोकसभा चुनाव 2019फिरोजपुरविशेष साक्षात्कार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतModi New Cabinet Nityanand Rai: 1981 से संघ परिवार से जुड़े, एबीवीपी में शामिल, जानें कौन हैं नित्यानंद राय

भारतब्लॉग: जितनी अधिक सहूलियत, उतना कम मतदान

भारतLok Sabha Elections 2024 Model Code of Conduct: 16 मार्च से लागू आदर्श आचार संहिता हटाई गई, निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विजयी उम्मीदवारों की सूची सौंपी

भारतLok Sabha Election Result 2024 Trends: 241 सीट पर आगे भाजपा, लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर देश की बागडोर संभालेंगे पीएम मोदी, राहुल गांधी की टीम से टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर