लाइव न्यूज़ :

SAD अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल फिरोजपुर से लड़ेंगे चुनाव, हरसिमरत कौर बठिंडा से मैदान में

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 23, 2019 10:27 IST

पंजाब की कुल 13 लोकसभा सीटों में से अकाली दल 10 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि बीजेपी तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 

Open in App

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने पंजाब की दो लोकसभा सीटों के लिए मंगलवार (23 अप्रैल) को उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल फिरोजपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, हरसिमरत कौर को बठिंडा से मैदान में उतारा है। पंजाब की कुल 13 लोकसभा सीटों में से अकाली दल 10 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि बीजेपी तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 

इससे पहले पार्टी लुधियाना लोकसभा से वरिष्ठ अकाली नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री महेश इंदर सिंह ग्रेवाल और फरीदकोट लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री गुलजार सिंह रनिके को टिकट दे चुकी है।

इसके अलावा पार्टी ने पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा को संगरूर लोकसभा सीट से, प्रेम सिंह चंदूमाजरा को दोबारा आनंदपुर साहिब सीट से, पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा को पटियाला सीट से, पूर्व आईएएस अधिकारी दरबारा सिंह गुरु को फतेहगढ़ साहिब (सुरक्षित) सीट से और लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह अटवाल को जालंधर (सुरक्षित) सीट से टिकट दिया है। 

आपको बता दें कि संगरूर से अभी आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रमुख भगवंत मान सांसद हैं। यहां शिअद ने पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा को मैदान में उतारा है, जोकि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींढसा के बेटे हैं और उन्होंने पिछले साल स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए शिअद महासचिव और उसकी कोर समिति से इस्तीफा दे दिया था।

पंजाब में एक चरण में 19 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है और 23 मई को वोटों की गणना होगी। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावशिरोमणि अकाली दलपंजाब लोकसभा चुनाव 2019पंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत'केजरीवाल का राजनीतिक चैप्टर खत्म, नाम भी मिट जाएगा', किरण रिजिजू का केजरीवाल पर बड़ा हमला

भारतराघव चड्ढा का बड़ा बयान, पंजाब ब्लास्ट पर CM पर सवाल, ISI को लेकर घमासान

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज