लाइव न्यूज़ :

आंधी और बारिश से आम की पैदावार प्रभावित, जानिए क्यूं अचानक बदला मौसम

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: April 7, 2018 13:03 IST

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 5 से 6 दिनों तक पंजाब-हरियाणा पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान के तमाम इलाकों में इसी तरह से मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। 

Open in App

नई दिल्ली, 7 अप्रैल। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और देश के कई इलाकों में बीते दिन चली आंधी और बारिश के चलते फसलों को खासा नुकसान हुआ है। वहीं उत्तर प्रदेश के कानपुर में मौसम में आए अचानक बदलाव से आम की पैदावार खासा प्रभावित हुई है। आंधी तूफान और बारिश की वजह से आम की पैदावार को काफी नुकसान पहुंचा है। किसानों के मुताबिक शुक्रवार को मौसम के बदले मिजाज के चलते आम की एक चौथाई पैदावार को नुकसान हुआ है।  

बता दें कि शुक्रवार शाम को को मौसम में अचानक बदलाव देखा गया था। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर सहित कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई और धूल भरी आंधी के चलते शाम 6 बजे ही अंधेरा छा गया, जिसके चलते यातायात भी प्रभावित हुआ। मौसम में आए इस बदलाव के चलते तापमान में अचानक 7 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई थी। 

दो वेदर सिस्टम के चलते बदला मौसम

दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम में कोई तब्दीली को लेकर मौसम विभाग के डायरेक्टर कुलदीप श्रीवास्तव का कहना है कि उत्तर पश्चिम भारत में इस समय दो वेदर सिस्टम काम कर रहे हैं। जहां एक तरफ दक्षिण से हवाएं उत्तर भारत की तरफ आ रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ पूरब से पश्चिम की तरफ नमी से भरी हवाएं चल रही हैं जिसके चलते इस वजह से उत्तर भारत के तमाम इलाकों में मौसम में नमी बढ़ गई है। 

बढ़े हुए तापमान के बीच में मौसम में बदलाव हुआ है जिससे धूल भरी आंधी चली है और कई इलाकों में बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 5 से 6 दिनों तक पंजाब-हरियाणा पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान के तमाम इलाकों में इसी तरह से मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। 

टॅग्स :मौसमदिल्लीकानपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह