लाइव न्यूज़ :

Mumbai: मध्य रेलवे की मेन लाइन पर सिग्नल खराबी, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें; सेवाएं प्रभावित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 4, 2025 10:41 IST

Mumbai: एक यात्री ने बताया कि सेवाएं बाधित होने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Open in App

Mumbai: मुंबई के पास मध्य रेलवे की मुख्य लाइन पर मंगलवार तड़के सिग्नल प्रणाली में खराबी आ जाने से उपनगरीय रेल सेवाएं प्रभावित हुईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि तड़के चार बजकर 55 मिनट पर पड़ोसी जिले ठाणे में दक्षिण की ओर जाने वाली ‘स्लो लाइन’ पर दिवा और मुंब्रा रेलवे स्टेशन के बीच आई खराबी के कारण उपनगरीय रेल सेवाओं में 15 से 20 मिनट की देरी हुई।

मध्य रेलवे (सीआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने बताया कि खराबी आने के एक घंटे से अधिक समय बाद सुबह करीब छह बजे सिग्नल को ठीक कर दिया गया। इस खराबी के कारण मध्य रेलवे की मुख्य लाइन की उपनगरीय रेलगाड़ियों और स्टेशन पर भारी भीड़ जमा हो गई।

एक यात्री ने बताया कि सेवाएं बाधित होने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मध्य रेलवे की मुख्य लाइन दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से ठाणे में कसारा और रायगढ़ जिले में खोपोली और कर्जत तक है।

मध्य रेलवे अपने उपनगरीय रेल नेटवर्क पर प्रतिदिन लगभग 1,800 रेल सेवाएं संचालित करता है। इसकी मुख्य लाइन, हार्बर लाइन, ट्रांस-हार्बर लाइन और बेलापुर-उरण लाइन पर प्रतिदिन 35 लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं।

टॅग्स :मुंबईRailwaysमहाराष्ट्रभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?