लाइव न्यूज़ :

BSSC परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

By एस पी सिन्हा | Updated: January 4, 2023 17:42 IST

पुलिस की लाठीचार्ज से कुछ छात्र घायल हो गये। कुछ छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया। वहीं, लाठीचार्ज मामले पर पटना के एडीएम ने कहा कि रुल ऑफ लॉ मेंटेंन किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देछात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के बाद से माहौल तनावपूर्ण हो गया।बताया जा रहा है कि छात्र काफी उग्र थे, जिन्हें बाद में पुलिस ने लाठीचार्ज कर डाक बंगला चौराहा से हटाया। छात्रों का कहना है कि तीनों पालियों में आयोजित परीक्षा को रद्द किया जाए वरना आगे और आंदोलन करेंगे।

पटना:बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) द्वारा ली गई सचिवालय सहायक की परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर राजधानी पटना में अभ्यर्थियों का विशाल हुजूम सड़क पर उतर गया। सभी छात्र आगे बढ़ना चाह रहे थे, पुलिस उन्हें मना किया। लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे, जिसके बाद पुलिस ने मार्च कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। 

पुलिस की लाठीचार्ज से कुछ छात्र घायल हो गये। कुछ छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया। वहीं, लाठीचार्ज मामले पर पटना के एडीएम ने कहा कि रुल ऑफ लॉ मेंटेंन किया गया है। वहीं, छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के बाद से माहौल तनावपूर्ण हो गया। बताया जा रहा है कि छात्र काफी उग्र थे, जिन्हें बाद में पुलिस ने लाठीचार्ज कर डाक बंगला चौराहा से हटाया। 

घटना को लेकर पटना के विशेष कार्यपालक दंडाधिकारी एमएस खान ने बताया कि छात्रों ने हिंसा और तोड़-फोड़ शुरू कर दी और इसे नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया गया। कुछ को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। बता दें कि आज सुबह से ही छात्रों के द्वारा प्रदर्शन निकाला गया था और रूट बदलते हुए डाक बंगला चौराहा पहुंचे थे। 

छात्रों का कहना है कि तीनों पालियों में आयोजित परीक्षा को रद्द किया जाए वरना आगे और आंदोलन करेंगे। छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया है। उल्लेखनीय है कि 23 दिसबंर को आयोजित बीएसएससी परीक्षा के पहले शिफ्ट का पेपर आउट होने के बाद से छात्र लगातार सभी पाली की परीक्षा रद्द किए जाने की मांग कर रहे हैं। 

अभ्यर्थियों का कहना है कि अगर इसका विरोध नहीं किया गया तो परीक्षा में धांधली करने वालों का मनोबल बढ़ता जाएगा। वहीं अभ्यर्थियों के इस आंदोलन में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा भी पहुंचे हुए थे। प्रदर्शन करने उतरे छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि तीनों शिफ्ट का प्रश्न वायरल हुआ था। इस परीक्षा से सीधे तौर पर एक करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। 9 लाख तो अभ्यर्थी हैं। हम नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव से हाथ जोड़कर आग्रह कर रहे हैं कि परीक्षा रद्द कर 9 लाख अभ्यर्थियों की भावना का सम्मान करें।

टॅग्स :बिहारPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो