लाइव न्यूज़ :

छात्रा के सुसाइड मामले में मचे बवाल के बाद IIT मद्रास की टूटी चुप्पी, कहा- जांच में किया जा रहा पूरा सहयोग

By भाषा | Updated: November 15, 2019 19:26 IST

आईआईटी मद्रास: प्रथम वर्ष की छात्रा फातिमा लतीफ ने नौ नवंबर को छात्रावास में आत्महत्या कर ली थी। केरल की इस छात्रा के परिवार द्वारा आईआईटी-मद्रास के संकाय सदस्य पर उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाने के बाद राजनीतिक दलों ने मामले में विस्तृत जांच की मांग की।

Open in App

आईआईटी मद्रास की छात्रा के आत्महत्या मामले में द्रमुक समेत अन्य राजनीतिक दलों की तरफ से शुक्रवार को किए गए विरोध प्रदर्शन के बीच, संस्थान ने कहा कि वह केंद्रीय अपराध शाखा को सौंपी गई जांच में पूर्ण सहयोग कर रहा है। निष्पक्ष जांच के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए, आईआईटी मद्रास ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग एवं उसके खिलाफ फैलाई जा रही अफवाहों की निंदा की। साथ ही उसने इस मामले में “मीडिया ट्रायल” की भी भर्त्सना की।

प्रथम वर्ष की छात्रा फातिमा लतीफ ने नौ नवंबर को छात्रावास में आत्महत्या कर ली थी। केरल की इस छात्रा के परिवार द्वारा आईआईटी-मद्रास के संकाय सदस्य पर उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाने के बाद राजनीतिक दलों ने मामले में विस्तृत जांच की मांग की।

आत्महत्या मामले की जांच केंद्रीय अपराध शाखा को सौंपे जाने के एक दिन बाद पुलिस अधिकारियों ने जांच के संबंध में परिसर का दौरा किया। फातिमा लतीफ के लिए न्याय की मांग के साथ द्रमुक की युवा शाखा, कांग्रेस से संबद्ध नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया और भाकपा की विद्यार्थी शाखा ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन ने संस्थान के सामने विरोध प्रदर्शन किए।

द्रमुक कार्यकर्ता फातिमा की तस्वीरों और “आईआईटी का घेराव; फातिमा लतीफ के लिए न्याय” जैसे नारे लिखे हुए पोस्टर हाथ में उठाए हुए थे। वहीं महिला अधिकार कार्यकर्ताओं के अलावा कई अन्य ने पोस्टर लहराए जिनमें आरोप था, “यह आत्महत्या नहीं, यह संस्थागत हत्या है।”तमिलनाडु और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए विद्यार्थियों ने अपने लिए न्याय मांगा। वहीं आईआईटी मद्रास ने यहां एक बयान में कहा कि विद्यार्थी, संकाय, स्टाफ और निवासी “हमारी छात्रा फातिमा लतीफ की दुर्भाग्यपूर्ण एवं असमय मृत्यु और उसके बाद हुई घटनाओं से अत्यंत चिंतित हैं।’’

संस्थान ने कहा कि घटना की जानकारी होते ही पुलिस को तत्काल सूचित किया गया और उन्हें पूर्ण सहयोग दिया गया। उसने कहा, “आईआईटी मद्रास कानून के अनुरूप काम करने और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

हालांकि संस्थान ने यह भी कहा कि उसके, उसके संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों के खिलाफ सोशल मीडिया ट्रोलिंग तथा “पुलिस जांच की निष्कर्ष से पहले ही मीडिया द्वारा ट्रायल बहुत परेशान करने वाला है। इसके अलावा आईटीआईटी मद्रास ने कहा कि इस घटना ने देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक की ‘‘छवि धूमिल की।” 

टॅग्स :तमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर