लाइव न्यूज़ :

गुजरात में ये हो सकते हैं विपक्ष का चेहरा, जो बढ़ाएंगे BJP की मुसीबतें

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 21, 2017 09:02 IST

कांग्रेस ने इस बार भाजपा को कड़ी टक्कर दी। गुजरात में पहली बार विपक्ष के कई चेहरे एक साथ भी नजर आए।

Open in App

अर्से बाद गुजरात में फिर से विपक्ष मजबूत हुआ है। अब विपक्षा का नेता चुनने की कवायद चल रही है। अबकी चुनाव में कई चेहरे एक साथ नजर आए। एक ओर राहुल गांधी धुआंधार कैंपेन तो दूसरी और हार्दिक पटेल, अल्पेश ठाकोर ने भी जबर्दस्त एंट्री की है।

खास बात यह है कि अभी तक गुजरात में शक्तिसिंह गोहिल, अर्जुन मोडवाडिया, सिदार्थ पटेल और तुषार चौधरी कांग्रेस को लीड कर रहे थे। लेकिन कांग्रेस चेहरे बदलने में लगी है। असल में इन युवाओं ने जहां कहीं भी प्रचार-प्रसार किया वहां कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। बल्कि चार नये चेहरों ने कांग्रेस को सफलता की ओर अग्रसर किया। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इन्हीं चार में से कोई विपक्ष की कमान संभालेगा। 

परेश धनानी

गुजरात के अमरेली से जीत दर्ज करने वाले परेश ने कांग्रेस और बीजेपी दोनों को ही चौंका दिया। परेश पिछलवे कई सालों से गुजरात विधानसभा का जाना माना नाम हैं और राहुल गांधी और कांग्रेस की गुड बुक्स में आते हैं। 41 साल के परेश का नाम लिस्ट में सबसे आगे बताए जा रहे हैं।

अल्पेश ठाकोर 

ओबीसी वोटरों को लुभाने के लिए कांग्रेस का हाथ थामते हुए एक बड़ा चेहरा बनकर अल्पेश ठाकोर इस चुनाव में सामने आए। हालांकि अल्पेश पार्टी के बाहर के व्यक्ति हैं जिन्होंने चुनाव से एन पहले पार्टी का दामन थामा, लेकि उनका आना पार्टी को फला जिसका नजारा कांग्रेस के खाते में आई सीटें दे रही हैं। अल्पेश उस समय चर्चा में आए जब हार्दिक पटेल का पाटीदार आंदोलन जोरों पर था और उसके चुनौती देते हुए ओबीसी एकता मंच के नाम से आंदोलन शुरू किया। ऐसे में कह सकते हैं कि कांग्रेस अल्पेश पर दांव खेल सकती है।

मोहन राठवा

छोटा उदयपुर सीट से कांग्रेस को जीत दिलाने वाले मोहन राठवा भी 72 साल की उम्र में अध्यक्ष पद संभाल सकते हैं। साथ ही मोहन अहमद पटेल के करीबी माने जाते हैं।

शैलेश परमार

अहमदाबाद के दानीलिमणा से एक बार भी से जीते हैं। उनकी इस जीत के साथ ही उनका नाम विपक्ष के अध्यक्ष के दौर पर भी सामने आ रहा है। 37 साल के शैलेश ने भाजपा के जीतू वाघेला को हराकर ये सीट अपने नाम करी और लगातार अपनी सीट पर जीत हासिल करके अपनी जगह पक्की कर ली है। 

टॅग्स :गुजरातगुजरात विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2017नेता विपक्षकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज