लाइव न्यूज़ :

उप्र में बुखार की रोकथाम के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की जाए: प्रियंका

By भाषा | Updated: August 30, 2021 20:06 IST

Open in App

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में ‘वायरल बुखार’ और डेंगू से कई लोगों की मौत होने संबंधी खबरों को लेकर सोमवार को कहा कि राज्य सरकार को व्यवस्था चाक-चौबंद करनी चाहिए ताकि बीमारी को रोका जा सके। उन्होंने राज्य सरकार से यह आग्रह भी किया कि लोगों को उपचार की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने ट्वीट किया, ‘‘फिरोजाबाद, मथुरा, आगरा व उप्र की अन्य जगहों पर बुखार से बच्चों समेत तमाम लोगों की मृत्यु की खबर दुखदायी है। उप्र सरकार को तुरंत प्रभाव से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद कर इस बीमारी की रोकथाम के प्रयास करने चाहिए। बीमारी से प्रभावित लोगों के बेहतर इलाज की भी व्यवस्था की जाए।’’ उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में इन दिनों ‘वायरल बुखार’ और डेंगू फैलने की खबरें हैं। फिरोजाबाद जिले में सदर के विधायक मनीष असीजा ने दावा किया कि पिछले करीब एक सप्ताह के दौरान जिले में डेंगू बुखार से 41 लोगों की मौत की सूचना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल