लाइव न्यूज़ :

वंदे भारत एक्सप्रेस पर पश्चिम बंगाल में पथराव, ट्रेन के शीशे टूटे, चार दिन पहले पीएम मोदी ने दिखाई थी हरी झंडी

By अनिल शर्मा | Updated: January 3, 2023 10:32 IST

घटना पर पूर्वी रेलवे ने कहा, “2 जनवरी को लगभग शाम 17.50 बजे (T.N.22302) सूचना मिली कि वंदे भारत एक्सप्रेस के कुमारगंज स्टेशन के पार करने के बाद कोच नंबर C13 पर पथराव किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देघटना के कारण उसमें सवार यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई।वंदे भारत एक्सप्रेस की औपचारिक शुरुआत 4 दिन पहले ही किया गया था।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के हावड़ा को न्यू जलपाईगुड़ी से जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पर असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव की सूचना है। गौरतलब बात है कि पथराव की यह घटना ट्रेन के शुरू होने के 4 दिन बाद ही किया गया। घटना मालदा स्टेशन के पास हुई।

सामने आई तस्वीरों के मुताबिक, पथराव में मुख्य दरवाजे का एक शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, रेलवे अधिनियम की धारा 154 के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

घटना पर पूर्वी रेलवे ने कहा, “2 जनवरी को लगभग शाम 17.50 बजे (T.N.22302) सूचना मिली कि वंदे भारत एक्सप्रेस के कुमारगंज स्टेशन के पार करने के बाद कोच नंबर C13 पर पथराव किया गया। नतीजतन दरवाजे का शीशा टूट गया। ट्रेन के एस्कॉर्ट में आरपीएफ पोस्ट डी-शेड MLDT के आर्म्स के साथ 1 एएसआई और 4 कर्मचारी थे। रेलवे ने बताया कि पथराव की वजह से ट्रेन लेट नहीं हुई।

 दक्षिण बंगाल को उत्तर बंगाल से जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की औपचारिक शुरुआत 30 दिसंबर 2022 को बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की मौजूदगी में हावड़ा (Howrah) से की गई थी। जिसे बाद में पीएम मोदी ने भी हरी झंडी दिखाकर इसका उद्घाटन किया। घटना के कारण उसमें सवार यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई।

टॅग्स :Vande Bharat Expresskolkata
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया