लाइव न्यूज़ :

स्टालिन ने DMK के अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन, 28 अगस्त को होगा फैसला

By भाषा | Updated: August 27, 2018 14:47 IST

Stalin Files Papers for DMK President Updates: स्टालिन के बड़े भाई एम के अलागिरि के अपने भाई के नेतृत्व पर सवाल उठाए थे।

Open in App

चेन्नई, 27 अगस्त: द्रमुक के कार्यकारी अध्यक्ष एम के स्टालिन पार्टी के नए अध्यक्ष चुने जा सकते हैं। उन्होंने इसके लिए यहां पार्टी मुख्यालय अन्ना अरिवालयम में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। पार्टी कोषाध्यक्ष के लिए वरिष्ठ नेता और पार्टी के प्रधान सचिव दुरईमुरुगन ने नामांकन पत्र दाखिल किया। यह पद अब तक स्टालिन के पास था।दोनों का चुनाव चेन्नई में 28 अगस्त को पार्टी की महापरिषद की बैठक में किया जा सकता है। एम करुणानिधि के निधन के बाद उनके 65 वर्षीय बेटे स्टालिन को अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया शुरू हो गयी। औपचारिक रूप से नामांकन दाखिल करने से पहले स्टालिन, दुरईमुरुगन और वरिष्ठ पार्टी नेताओं टी आर बालू तथा ए राजा ने करुणानिधि की पत्नी दयालु अम्माल से उनके गोपालापुरम आवास पर जाकर मुलाकात की। पार्टी सूत्रों ने बताया कि बाद में इन नेताओं ने वरिष्ठ नेता और महासचिव के. अंबाझगन से मुलाकात की और फिर द्रमुक संस्थापक तथा पूर्व मुख्यमंत्रियों सी एन अन्नादुरई एवं करुणानिधि के मरीना बीच फ्रंट स्थित स्मारकों पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की।नामांकन पत्र दाखिल होने के बाद राजा ने संवाददाताओं से कहा कि महापरिषद की बैठक में स्टालिन और दुरईमुरुगन का चुनाव निर्विरोध हो जाएगा। स्टालिन और उनके बड़े भाई एम के अलागिरी के बीच प्रतिद्वंद्विता हाल ही में खुलकर सामने आई थी जब अलागिरी ने दावा किया था कि करुणानिधि के सच्चे निष्ठावान कार्यकर्ता उनके साथ हैं।अलागिरी को 2014 में करुणानिधि ने पार्टी से निष्कासित कर दिया था। वह स्टालिन के नेतृत्व पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। उन्होंने पांच सितंबर को चेन्नई में एक रैली के आयोजन की भी घोषणा की है।

टॅग्स :द्रविड़ मुनेत्र कड़गमतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष