लाइव न्यूज़ :

SSC ने 12वीं पास के लिए निकाली बंपर भर्तियां, 7 मार्च आवेदन की आखिरी तारीख, जानिए पूरी डिटेल

By विनीत कुमार | Updated: February 20, 2022 13:08 IST

भारत सरकार के कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 12वीं पास के लिए भर्तियां निकाली है। इसके तहत कई पदों पर भर्तिया की जानी है। आवेदन की आखिरी तारीख 7 मार्च होगी।

Open in App
ठळक मुद्देकर्मचारी चयन आयोग ने निकाली संयुक्त उच्च माध्यमिक स्तर (10+2) के लिए भर्तियां।करीब 5 हजार पदों पर भर्ती की संभावना, 18 से 27 साल के अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन।आवेदन की प्रक्रिया एक फरवरी से शुरू हो चुकी है और 7 मार्च तक रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त उच्च माध्यमिक स्तर (10+2) के लिए बंपर भर्तियां निकाली है। इसके तहत करीब 5 हजार पदों पर  भर्तियां की जाएगी। भर्तियों की संख्या अभी अनुमानित है। राज्यों से खाली पदों का डाटा मिलने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर भर्तियों की संख्या अपडेट की जाएगी। 

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत केन्द्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/ विभागों/ कार्यालयों में लोअर डिवीजनल क्लर्क (LDC)/ जूनियर सचिवालय सहायक (JSA), डाक सहायक (PA)/ सॉर्टिंग असिस्टेंट (SA), और डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) की पोस्ट पर नौकरियां दी जाएंगी। इसके लिए 18 से 27 साल के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

SSC भर्ती: 7 तारीख आवेदन की आखिरी तारीख

इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया एक फरवरी से शुरू हो चुकी है और 7 मार्च तक आवेदन किए जा सकते हैं। आवेदन के लिए शुल्क भरने की आखिरी तारीख 8 मार्च (रात 11 बज तक) रखी गई है। वहीं, चालान के जरिए पेमेंट 10 मार्च तक किया जा सकता है।

वहीं, आवेदन फॉर्म में गलती को सुधार के लिए विंडो ऑनलाइन करेक्शन चार्ज जमा कराने की आखिरी तारीख 11 से 15 मार्च की रात 11 बजे तक रहेगी। आवेदन फीस 100 रुपये है। विस्तृत जानकारी इस लिंक पर भी देखी जा सकती है।

नोटिफिकेशन के अनुसार एससी-एसटी, ओबीसी दिव्यांगों के लिए आरक्षण लागू रहेगा। आर्थिक रूम से कमजोर उम्मीदवार (EWS), एक्स सर्विसमैन (ईएसएम) के लिए भी सरकारी आदेश के तहत आरक्षण की सुविधा मिलेगी।

SSC CHSL भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया 

इसके तहत आवेदकों को तीन चरणों में परीक्षा देनी होगी। इसमें टियर-1 में कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। वहीं, टियर 2 में वर्णनात्मक पेपर होगा। टियर 3 में टाइपिंग टेस्ट/स्किल टेस्ट का परीक्षण किया जाएगा। नोटिफिकेश के अनुसार टियर-1 की परीक्षा मई में प्रस्तावित है। तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है। वहीं टियर-2 की परीक्षा को लेकर बाद में सूचना जारी की जाएगी।

टॅग्स :स्टाफ सिलेक्शन कमिशननौकरीसरकारी नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार पुलिस में बंपर बहाली; कांस्टेबल और SI के 37,978 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

कारोबार15 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत?, 6 महीने के उच्च स्तर पर आंकड़े

कारोबारAmazon hiring: 30,000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद, कंपनी AI रिक्रूटमेंट टूल्स शुरू करते हुए बना रही है 11,000 नई भर्तियां करने की योजना

भारतउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्डः 2026 में 100000 नई भर्ती, होमगार्ड, सिविल पुलिस, एसआई में नौकरी की भरमार?

कारोबारOracle Layoffs: एक ही झटके में 30,000 कर्मचारियों को निकाला?, अमेरिका, भारत, कनाडा और लैटिन अमेरिका में छंटनी, ई मेल कर दी सूचना?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज