लाइव न्यूज़ :

श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 43 मछुआरों को गिरफ्तार किया, छह नौकाएं जब्त कीं

By भाषा | Updated: December 19, 2021 14:17 IST

Open in App

रामेश्वरम (तमिलनाडु), 19 दिसंबर श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के कम से कम 43 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है और उनकी छह नौकाएं भी जब्त कर ली हैं। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

यहां मछुआरा एसोसिएशन ने उनकी तत्काल रिहाई की मांग करते हुए सोमवार को प्रदर्शन करने और अनिश्चितकालीन धरना करने की भी घोषणा की।

मत्स्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मछुआरे 500 से अधिक नौकाओं में सवार होकर 18 दिसंबर को यहां से रवाना हुए थे और वे कच्चातीवू द्वीप के पास मछलियां पकड़ रहे थे कि तभी उनमें से 43 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया और छह नौकाएं जब्त कर ली गईं।

मछुआरा एसोसिएशन के एक नेता और प्राधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद मछुआरों को श्रीलंका के कांगेसानतुरई शिविर ले जाया गया।

रामनाथपुरम से सांसद के. नवसकणि ने केंद्रीय मंत्रियों से बात की और मछुआरों एवं उनकी नौकाओं को छुड़ाने के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज