लाइव न्यूज़ :

पुलिस को मिला भय्यू महाराज का लिखा सुसाइड नोट, खुद को गोली मारने की बताई ये वजह

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 12, 2018 16:57 IST

भय्यू महाराज ने आज अपने सिल्वर सिप्रिंग के बंगले में खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।

Open in App

इंदौर, 12 जूनः  मध्य प्रदेश में आधात्मिक गुरु भय्यू महाराज ने आज( 12 जून) को खुदकुशी कर ली है। खबरों के मुताबिक उन्होंने खुद को गोली मारी ली है। इसके बाद उन्हें इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।

हमारे स्‍थानीय रिपोर्टर मुकेश मिश्र के अनुसार भय्यू महाराज ने आज अपने सिल्वर सिप्रिंग के बंगले में खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह पारिवारिक कलह और कर्ज बताया जा रहा है। 

भय्यू महाराज पर एक्‍ट्रेस ने लगाया था 'वशीकरण' का आरोप, पिछले साल हुई थी दूसरी शादी

इसी बीच एक तस्वीर सामने आई है, जिसे गुरु भय्यू महाराज का  सुसाइड नोट बताया जा रहा है। ये  सुसाइड नोट एक नोट पैड पर लिखा हुआ- जिसमें उन्होंने लिखा है, मैं अपनी जिंदगी से तंग आ चुका हूं। मैं बहुत स्ट्रेस में हू। इसलिए मैं ये सबकुछ छोड़ रहा हूं। इस नोट के पहले लाइन में उन्होंने कुछ परिवार की परिस्थितियों के बारे में भी जिक्र किया है।  

 

वहीं इस मामले में डीआईजी हरिनारायण मिश्रा ने कहा है, सुसाइट नोट को उन्होंने जब्त कर लिया है। उन्होंने सुसाइड नोट में मानसिक तनाव के बारे में जिक्र किया है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। 

खबरों के मुताबिक  दूसरी शादी करने के बाद से उनका ग्रहस्थ जीवन तनाव से भरा गया था। कहा यह भी जा रहा है कि उनपर कर्ज भी था। इससे वे परेशान थे। 

आत्महत्या से कुछ घंटे पहले तक एक्टिव था भैय्यू महाराज का फेसबुक, ये हैं आखिरी 5 एफबी पोस्ट

वहीं इस घटना से पूरा शहर हैरान है। हाल ही में मप्र सरकार ने उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा दिया था। बताया जा रहा है कि अस्पताल लाने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी। पुलिस की एफएसएल टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। बड़ी संख्या में उनके अनुयायी बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंच गए हैं। इस खबर की जानकारी मिलते ही कलेक्टर और डीआईजी बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें। 

टॅग्स :भय्यू महाराजमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार