भय्यू महाराज पर एक्‍ट्रेस ने लगाया था 'वशीकरण' का आरोप, पिछले साल हुई थी दूसरी शादी

By स्वाति सिंह | Published: June 12, 2018 04:22 PM2018-06-12T16:22:30+5:302018-06-12T16:31:34+5:30

मध्य प्रदेश में आधात्मिक गुरु भय्यू महाराज ने मंगलवार को खुदकुशी कर ली है। शुरुआती जानकारी के अनुसार उन्होंने खुद को गोली मारी थी।

actress Mallika Rajput had imposed 'Mohit hostage' on bhayyuji maharaj | भय्यू महाराज पर एक्‍ट्रेस ने लगाया था 'वशीकरण' का आरोप, पिछले साल हुई थी दूसरी शादी

भय्यू महाराज पर एक्‍ट्रेस ने लगाया था 'वशीकरण' का आरोप, पिछले साल हुई थी दूसरी शादी

नई दिल्ली, 12 जून: मध्य प्रदेश में आधात्मिक गुरु भय्यू महाराज ने मंगलवार को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अभी तक पुलिस ने मौत की वजह की पुष्टि नहीं की है लेकिन बताया जा रहा है कि इन दिनों वह काफी परेशान थे। गौरतलब है कि यह कई बार विवादों में रह चुके हैं। एक्ट्रेस मल्लिका राजपूत ने भय्यू महाराज आरोप लगाया था। मल्लिका का कहना था कि वह उन पर  'वशीकरण' करके रखते थे। इसके साथ ही मल्लिका का कहना है कि भय्यूजी महाराज अन्य नंबरों से फोन करके उन्हें परेशान किया करते थे। 

वहीं इस पोस्ट पर भय्यू महाराज के पीए तुषार ने रिप्लाई किया था। उनका कहना था कि उन्होंने आश्रम के बारे में किताब लिखने के लिए उन्हें अनुमति दी थी। लेकिन मल्लिका ने अपनी किताब में सभी काल्पनिक बातें लिखी है। इसलिए हमने इसका विमोचन नहीं कराया। इसके अलावा मल्लिका ने महाराज के साथ तस्वीरें लेकर उसके साथ छेड़छाड़ भी की है। 

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेशः आध्यात्मिक गुरु भय्यू महाराज ने की खुदकुशी, शिवराज सरकार ने दिया था राज्यमंत्री का दर्जा

भय्यू महाराज की पहली शादी 

भय्यू महाराज की पहली शादी साल 2015 नवंबर में हुई थी। वह महाराष्ट्र के औरंगाबाद से थी। उनका नाम माधवी था। भय्यू महाराज की पहली शादी से उन्हों एक बेटी है। जो अभी पुणे में पढ़ाई कर रही हैं।

भय्यू महाराज की दूसरी शादी 

भय्यू महाराज ने 30 अप्रैल 2017 में दूसरी शादी की। उनकी पत्नी का नाम डॉ आयुषी है। आयुषी शर्मा का परिवार शिवपुरी से था। उन्होंने पीएचडी किया है। अपनी शादी के कुछ समय पहले ही वह भय्यू महाराज से मिली थी। 

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश: किसान आंदोलन शांतिपूर्वक खत्म, बीते साल 7 हजार किसानों पर दर्ज हुए थे मामले

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि मध्य प्रदेश में आधात्मिक गुरु भय्यू महाराज ने मंगलवार को खुदकुशी कर ली है। शुरुआती जानकारी के अनुसार उन्होंने खुद को गोली मारी थी। इसके बाद उन्हें इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। भय्यूजी महाराज उन पांच संतों में एक हैं, जिन 5 संतों को कुछ महीनों पहले मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने राज्यमंत्री का दर्जा दिया था। भय्यू महाराज की जिंदगी बेहद चर्चा में रही है। वे पहले मॉडल रहे हैं। उन्होंने दो शादियां भी की थीं। उनकी पहचान एक आध्यात्मिक गुरु के तौर पर हुई। उनकी आत्महत्या कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है।

Web Title: actress Mallika Rajput had imposed 'Mohit hostage' on bhayyuji maharaj

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे