लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: लैंडिंग गियर के दरवाजे में फंसा स्पाइस जेट का तकनीशियन, हुई मौत

By स्वाति सिंह | Updated: July 10, 2019 11:07 IST

नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्पाइस जेट के एक तकनीशियन विमान में लैंडिंग गियर के दरवाजे में फंस कर मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देनेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई पर मंगलवार को एक हादसा हो गया। स्पाइस जेट के एक तकनीशियन विमान में लैंडिंग गियर के दरवाजे में फंस गया।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई पर मंगलवार को एक हादसा हो गया।

यहां काम करने के दौरान स्पाइस जेट के एक तकनीशियन विमान में लैंडिंग गियर के दरवाजे में फंस गया। जिसके चलते उसे जान गंवानी पड़ी। बाद में फायर ब्रिगेड की मदद से उसके शव को लैंडिंग गियर से हटाया गया। 

कोलकाता हवाईअड्डे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘ टेक्नीशियन बांबारडियर क्यू400 विमान के लैंडिंग गियर का रखरखाव संबंधी काम कर रहा था कि उसी दौरान अचानक से दरवाजा बंद हो गया और वह वहां फंस गया।

स्पाइसजेट की ओर से घटना पर प्रतिक्रिया का इंतजार है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में हवाईअड्डा थाना पर ‘अप्राकृतिक मृत्यु’ का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक दल ने घटना स्थल का दौरा किया है। घटना स्थल से फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए जाएंगे।

टॅग्स :स्पाइसजेटपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील