लाइव न्यूज़ :

स्पाइसजेट के सिस्टम पर हुए साइबर अटैक से प्रभावित हुईं कई उड़ानें, स्थिति पर IT टीम ने पाया काबू

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 25, 2022 11:16 IST

विमानन कंपनी स्पाइसजेट एयरलाइन के सिस्टम पर मंगलवार रात हुए साइबर अटैक के चलते बुधवार सुबह की कई उड़ानें प्रभावित हुईं। एयरलाइन की ओर से बताया गया कि यह एक रैनसमवेयर अटैक था। हालांकि, स्थिति पर काबू पा लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देइस साइबर अटैक की वजह से सुबह की उड़ानों पर भी असर पड़ा है। स्पाइसजेट एयरलाइन के पास 91 विमानों का बेड़ा है। 

नई दिल्ली: विमानन कंपनी स्पाइसजेट एयरलाइन के सिस्टम पर मंगलवार देर रात साइबर अटैक हुआ, जिसकी जानकारी कंपनी ने बुधवार को दी। कंपनी ने ये भी बताया कि इस साइबर अटैक की वजह से बुधवार सुबह की कई उड़ानें प्रभावित हुईं। हालांकि, एयरलाइन ने बताया कि अब स्थिति में सुधार है और उड़ानें सामान्य रूप से चल रही हैं। इस विषय में स्पाइसजेट एयरलाइन ने जानकारी देते हुए ट्वीट किया। 

कंपनी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "महत्वपूर्ण अपडेट: कुछ स्पाइसजेट सिस्टमों को कल रात एक रैंसमवेयर हमले का सामना करना पड़ा जिसने आज सुबह की उड़ान प्रस्थान को प्रभावित और धीमा कर दिया। हमारी आईटी टीम ने स्थिति पर काबू पा लिया है और उसे ठीक कर लिया है और उड़ानें अब सामान्य रूप से चल रही हैं।" गौरतलब है कि स्पाइसजेट एयरलाइन के पास 91 विमानों का बेड़ा है। 

इस बीच पिछले हफ्ते एयरलाइन द्वारा भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) को दैनिक भुगतान में देरी के कारण स्पाइसजेट की कुछ उड़ानें दिल्ली हवाई अड्डे पर कुछ समय के लिए रुकी हुई थीं। पीटीआई ने सूत्रों का हवाला देते हुए यह जानकारी दी थी। एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा था कि एक सॉफ्टवेयर गड़बड़ के कारण दैनिक भुगतान में देरी हुई। 

टॅग्स :स्पाइसजेटAirlines SpiceJet
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

भारतसवार थे 150 यात्री, लेह जा रहे स्पाइसजेट विमान में तकनीकी खराबी, हवा में इंजन, दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा

भारतछत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डाः इतनी बड़ी लापरवाही के लिए आखिर कौन जिम्मेदार?

भारतFlight Advisory: दिल्ली में घने कोहरे से उड़ाने प्रभावित, इंडिगो समेत एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी

भारतएयरबस ए320 विमानों में तकनीकी खराबी, इंडिगो-एयर इंडिया समेत इंडियन एयरलाइंस की उड़ानें प्रभावित, जारी हुई एडवाइजरी

भारत अधिक खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए