लाइव न्यूज़ :

स्पाइसजेट का विमान कोलकाता हवाईअड्डे पर रनवे से फिसला, यात्री बाल-बाल बचे

By भाषा | Updated: July 3, 2019 05:55 IST

एयरलाइन ने एक बयान में बताया कि हवाईअड्डे पर उतरने के दौरान विमान रनवे के दाहिने तरफ फिसल गया क्योंकि बारिश की वजह से रनवे गीला था। पायलट ने सही कदम उठाया और विमान को सेंटर लाइन में ले आए।

Open in App

स्पाइस जेट का एक विमान कोलकाता हवाईअड्डे पर उतरने के दौरान रनवे से फिसल गया। इस वजह से रनवे की चार लाइट क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। एयरलाइन ने यह जानकारी दी। विमान एसजी-275 पुणे से यहां आ रहा था। यह उतरने के दौरान रनवे 19 एल के दाहिने तरफ फिसल गया।

एयरलाइन ने एक बयान में बताया कि हवाईअड्डे पर उतरने के दौरान विमान रनवे के दाहिने तरफ फिसल गया क्योंकि बारिश की वजह से रनवे गीला था। पायलट ने सही कदम उठाया और विमान को सेंटर लाइन में ले आए।

बयान में बताया गया, ‘‘ चार रनवे लाइट इस दौरान क्षतिग्रस्त हो गए। यात्री सामान्य तरीके से विमान से उतर गए। सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।’’ भारतीय नागर विमानन निगरानी संस्था डीजीसीए ने खराब मौसम में लैंडिंग के बाद विमानों के रनवे पर फिसलने की कई घटनाओं के मद्देनजर मंगलवार को एयरलाइनों को सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी किए।

डीजीसीए ने एक सर्कुलर में कहा कि मानसून के दौरान विमानों के संचालन में चुनौतियां आती है जिसके कारण लंबे समय से दिक्कतें आ रही हैं। एयरलाइनों को विभिन्न दिशा-निर्देश जारी करते हुए सर्कुलर में कहा गया है, ‘‘विमान के क्रू सदस्यों को विपरीत मौसम में संचालन के दौरान विमान की रुकावटों और उड़ान भरने/लैंडिंग के बारे में अच्छी तरह परिचित होना चाहिए।’’ 

टॅग्स :स्पाइसजेटपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया