लाइव न्यूज़ :

मुंबई: एक यात्री के लिए रुकी रही स्पाइस जेट की फ्लाइट, पायलट यात्रियों से बोलता रहा है झूठ- ट्रैफिक क्लियर नहीं है

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 10, 2018 16:05 IST

स्पाइस जेट की फ्लाइट संख्या एसजी 2548 को मुंबई से दोपहर 2.10 बजे जबलपुर के लिए उड़ान भरनी थी।

Open in App

भारत में वीआईपी कल्चर ऐसा वल्चर बन चुका है जिस पर कोई दवा काम नहीं करती। लेकिन यह मर्ज केवल वीआईपी में हो ऐसा नहीं है। इस देश में जिसकी भी जहाँ भी जितनी भी चलती है वो सिस्टम को अपने हिसाब से तोड़-मरोड़ने में उसका इस्तेमाल करने से बाज नहीं आता। ऐसा ही नजारा दिखा शनिवार (10 फ़रवरी) मुंबई एयरपोर्ट पर।

एक सज्जन की वजह से स्पाइस जेट की मुंबई से जबलपुर जाने वाली फ्लाइट अपने समय से करीब 40 मिनट देरी से उड़ान भर सकी। विमान में अपनी मंजिल तक जाने के लिए सवार यात्रियों को विमान पायलट झूठ बोलते रहे कि हवाई यातायात (एयर ट्रैफिक) बाधित होने की वजह से फ्लाइट टेक ऑफ नहीं कर पा रही है। लेकिन जब फ्लाइट के देर होने का सच सामने आया तो सभी के होश उड़ गये। विमान के अंदर सवार एक यात्री ने लोकमत न्यूज़ को फ्लाइट से पूरा ब्योरा और तस्वीर भेजकर वस्तुस्थिति से अवगत कराया।

हुआ यूँ कि स्पाइस जेट की फ्लाइट संख्या एसजी 2548 को मुंबई से दोपहर 2.10 बजे जबलपुर के लिए उड़ान भरनी थी। आम तौर पर घरेलू रूट पर यात्रियों को विमान के उड़ान समय से 30 मिनट पहले सीट पर पहुँच जाना होता है। स्पाइस जेट के विमान में सभी यात्री करीब आधे घंटे पहले अपनी सीट पर पहुँच चुके थे, फिर भी फ्लाइट टेक ऑफ नहीं कर रही थी। यात्रियों को फ्लाइट के पायलट ट्रैफिक जाम की दुहाई देकर धीरज धरा रहे थे। करीब 2.40 बजे फ्लाइट में एक सज्जन सवार हुए। जी हाँ, फ्लाइट की उड़ान के समय से 30 मिनट देर से और उसके 10 मिनट 2.50 बजे विमान ने उड़ान भरी। 

यात्रियों के पास खुद को सिस्टम और किस्मत को कोसने के अलावा कोई चारा नहीं था। लोकमत न्यूज़ से घटना की शिकायत करने वाले यात्री को भी नाम मात्र की ही उम्मीद है कि ये सरकार और नागरिक विमानन मंत्री एस गजपति राजू इसका संज्ञान लेंगे! तो क्या मंत्रीजी जी आम जनता की इस पीड़ा को सुनेंगे?

 

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्रइंडियाबीजेपीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह