लाइव न्यूज़ :

वीडियोः आंध्र प्रदेश में नींबू लदे ट्रक ने ऑटोरिक्शा को मारी टक्कर, 6 महिला मजदूरों की मौत, चालक फरार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 17, 2023 12:00 IST

घायलों को तेलंगाना के मिरियालागुडा स्थित एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देहादसा आज तड़के उस समय हुआ जब पड़ोसी राज्य तेलंगाना की महिलाएं फसल काटने जा रही थीं।गुडुरु से लखनऊ जा रहे नींबू से लदे एक ट्रक ने तड़के करीब चार बजकर 42 मिनट पर टक्कर मारी।हादसे में तिपहिया वाहन में यात्रा कर रहे 12 लोगों में से छह महिलाओं की मौत हो गई।

पोंडुगल्लूः आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले के एक गांव में बुधवार को तड़के एक ऑटोरिक्शा के तेज रफ्तार से जा रहे एक ट्रक की चपेट में आने से छह महिला मजदूरों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। हादसा आज तड़के उस समय हुआ जब पड़ोसी राज्य तेलंगाना की महिलाएं राज्य के पलनाडु जिले के पुलीपाडु गांव में मिर्च की फसल काटने के लिए जा रही थीं।

गुड़जाला के अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी ए. पल्लपु राजू ने कहा, ‘‘गुडुरु से लखनऊ जा रहे नींबू से लदे एक ट्रक ने तड़के करीब चार बजकर 42 मिनट पर ऑटोरिक्शा को टक्कर मारी और वहां से भाग निकला...।’’ उन्होंने कहा कि हादसे में तिपहिया वाहन में यात्रा कर रहे 12 लोगों में से छह महिलाओं की मौत हो गई।

रिपोर्ट के मुताबिक, घायलों को तेलंगाना के मिरियालागुडा स्थित एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज हो रहा है। इस संबंध में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304 (ए) और 337 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :आंध्र प्रदेशसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारतदेश के इस राज्य ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए तीसरे बच्चे पर ₹30,000 और चौथे बच्चे पर ₹40,000 का नकद प्रोत्साहन देने की घोषणा की

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो