लाइव न्यूज़ :

सपा विधायक अबू आज़मी की मुश्किलें बढ़ीं? गोवा पुलिस ने बेटे फरहान आज़मी को हिरासत में लिया

By रुस्तम राणा | Updated: March 4, 2025 19:04 IST

यह घटना ऐसे दिन हुई है, जब विधायक अबू आज़मी को मुगल बादशाह औरंगजेब पर की गई टिप्पणी के लिए कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। 

Open in App

मुंबई: समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आज़मी के बेटे अबू फरहान आज़मी को गोवा पुलिस ने कथित तौर पर हिरासत में लिया है। गोवा के दो स्थानीय लोगों के साथ उनकी गाड़ी चलाने के तरीके को लेकर हुई बहस के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया है। यह घटना ऐसे दिन हुई है, जब विधायक अबू आज़मी को मुगल बादशाह औरंगजेब पर की गई टिप्पणी के लिए कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तरी गोवा के कैंडोलिम में दो स्थानीय लोगों, ज़ियोन फर्नांडीस और जोसेफ फर्नांडीस और आज़मी के ड्राइवर शाम को भी “सार्वजनिक स्थान पर लड़ाई करने और सार्वजनिक शांति भंग करने” के आरोप में हिरासत में लिया गया था। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि कलंगुट पुलिस स्टेशन में अपराध दर्ज होने और बीएनएसएस की धारा 35 के तहत नोटिस जारी होने के तुरंत बाद चारों को रिहा कर दिया गया। गोवा पुलिस को सोमवार रात 11.12 बजे पणजी स्थित पुलिस नियंत्रण कक्ष से कैंडोलिम में न्यूटन सुपर मार्केट के पास झगड़े के संबंध में एक फोन कॉल प्राप्त हुई।

गोवा पुलिस का हवाला देते हुए इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में कहा गया है कि फरहान आज़मी, उनके किशोर बेटे और उनके ड्राइवर एक मर्सिडीज एसयूवी में यात्रा कर रहे थे और जब उन्होंने सुपरमार्केट के पास एक मोड़ लिया, तो दो स्थानीय लोग, जो उनके पीछे एक वाहन में थे, ने आज़मी के साथ बहस की, और दावा किया कि उनकी कार ने लेन बदलते समय “बिना इंडिकेटर का उपयोग किए या संकेत दिए” मोड़ लिया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वे कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के दावों की जांच कर रहे हैं कि आज़मी ने उन लोगों से कहा था कि वह "एक विधायक का बेटा" है, जिसका इशारा उनके समाजवादी पार्टी के विधायक पिता अबू आज़मी की ओर था।

टॅग्स :Abu Asim Azmiमहाराष्ट्रMaharashtraGoa Police
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज