लाइव न्यूज़ :

'तब तक वो ज्ञानवापी मस्जिद ही है', सीएम योगी के बयान पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने दी प्रतिक्रिया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 31, 2023 14:49 IST

योगी आदित्यानाथ ने इस मामले पर एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर उसको (ज्ञानवापी परिसर को) मस्जिद कहेंगे तो फिर विवाद होगा। जवाब में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि जब तक उच्च न्यायालय का निर्णय नहीं आ जाता, तब तक वो ज्ञानवापी मस्जिद ही है।

Open in App
ठळक मुद्देज्ञानवापी को लेकर दिए गए सीएम योगी के बयान पर शुरू हुई राजनीतिक बयानबाजीसपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया दी हैएआईएमआईएम प्रमुख असदु्द्दीन ओवैसी ने भी साधा निशाना

लखनऊ: काशी विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिद पर अदालत में चल रहे मामले के बीच  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर राजनीतिक दलों के नेताओं की प्रतिक्रिया आना शुरू हो गई है। योगी आदित्यानाथ ने इस मामले पर एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर उसको (ज्ञानवापी परिसर को) मस्जिद कहेंगे तो फिर विवाद होगा। सीएम योगी ने कहा था कि मुझे लगता है कि ये प्रस्ताव मुस्लिम समाज की ओर से आना चाहिए कि साहब ऐतिहासिक गलती हुई है और उस गलती के लिए हम चाहते हैं कि समाधान हो।

सीएम योगी के बयान पर अब सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया दी है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, "ज्ञानवापी मस्जिद है इसीलिए मामला उच्च न्यायालय तक गया है। विवाद की शुरुआत ही यहीं से हुई है कि वो मस्जिद है। जब तक उच्च न्यायालय का निर्णय नहीं आ जाता, तब तक वो ज्ञानवापी मस्जिद ही है।"

सपा नेता ने आगे कहा, "मुख्यमंत्री उच्च न्यायालय से बड़े नहीं हैं। अदालत के फ़ैसले का इंतज़ार करना चाहिए। जब तक आदेश नहीं आ जाता है तब तक सकारात्मक या नकारात्मक टिप्पणी करने से बचना चाहिए।"

इस मामले में एआईएमआईएम प्रमुख असदु्द्दीन ओवैसी ने भी सीएम योगी के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। ओवैसी ने कहा, "मुख्यमंत्री जानते हैं कि इलाहाबाद हाई कोर्ट ASI की रिपोर्ट पर निर्णय देने वाला है इसलिए उन्होंने इस तरह का बयान दिया। जिस जगह पर 400 साल से मस्जिद है आप उसे दबाना चाहते हैं। यह इनका सांप्रदायिकता की राजनीति है और उनका इस मामले में न्यायिक अतिरेक है।"

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने साक्षात्कार में कहा था, "मुझे लगता है कि भगवान ने जिसको दृष्टि दी है वो देखे न त्रिशूल मस्जिद के अन्दर क्या कर रहा है, हमने तो नहीं रखे हैं न, ज्योतिर्लिंग है, देव प्रतिमाएं हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "पूरी दीवारे चिल्ला-चिल्लाकर क्या कह रही हैं और मुझे लगता है कि ये प्रस्ताव मुस्लिम समाज की ओर से आना चाहिए कि साहब ऐतिहासिक गलती हुई है और उस गलती के लिए हम चाहते हैं कि समाधान हो।"

टॅग्स :योगी आदित्यनाथस्वामी प्रसाद मौर्यज्ञानवापी मस्जिदवाराणसीअसदुद्दीन ओवैसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारतगोरखपुर में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी ने रखा शिलान्यास

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज