लाइव न्यूज़ :

रमा देवी पर अभद्र टिप्पणी मामले में आजम खान ने मांगी माफी, स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों को दी ये नसीहत

By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 29, 2019 11:20 IST

आजम खान की माफी के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि सदन सबकी सहमति से चलता है। उन्होंने सांसदों को नसीहत देते हुए कहा कि आगे से किसी भी सदस्य को कुछ बोलना है तो वो चेयर को संबोधित करते हुए बोलेगा। इधर-उधर नहीं देखेगा।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी सांसद रमा देवी ने कहा कि आजम खान जी की टिप्पणी से देश के महिला और पुरुष दोनों को दुख पहुंचा है।सपा सांसद आजम खान ने लोकसभा में अपनी अभद्र टिप्पणी पर माफी मांग ली है।

सपा सांसद आजम खान ने लोकसभा में अपनी अभद्र टिप्पणी पर माफी मांग ली है। सोमवार को लोकसभा की कार्रवाई शुरू होते ही सपा सांसद आजम ने कहा, 'मेरी ऐसी कोई भावना चेयर के प्रति ना थी और ना हो सकती है। मेरे भाषण और आचरण के को सारा सदन जानता है, इसके बावजूद भी चेयर को ऐसा लगता है कि मेरे से कोई गलती हुई है तो मैं उसकी क्षमा चाहता हूं।'

बीजेपी सांसद रमा देवी ने कहा कि आजम खान जी की टिप्पणी से देश के महिला और पुरुष दोनों को दुख पहुंचा है। वो इस बात को समझते हैं। इनकी आदत बिगड़ी हुई है। जरूरत से ज्यादा बिगड़ी हुई है। मैं यहां ऐसी टिप्पणियां सुनने के लिए नहीं आई हूं।

आजम खान की माफी के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि सदन सबकी सहमति से चलता है। उन्होंने सांसदों को नसीहत देते हुए कहा कि आगे से किसी भी सदस्य को कुछ बोलना है तो वो चेयर को संबोधित करते हुए बोलेगा। इधर-उधर नहीं देखेगा।

क्या है पूरा मामला

तीन तलाक बिल पर लोकसभा में बोलते हुये आजम खान ने कहा, मुख्तार अब्बास नकवी कहां हैं, इस पर स्पीकर रमा देवी ने कहा कि आप इधर-उधर की बात न करें बल्कि चेयर की ओर देखकर अपना विषय रखें। इस पर आजम खान ने स्पीकर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिससे हंगामा हो गया और बीजेपी समेत कई दलों के सांसद उनसे माफी की मांग करने लगे।     इसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कुर्सी संभाल ली और सदन को शांत करवाने की कोशिश की। स्पीकर की अनुमति के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने स्पष्टीकरण भी पेश किया। इसके बाद आजम खान को बोलने के लिए कहा गया लेकिन उन्होंने कहा कि ऐसे अपमान के बाद वो नहीं बोल सकते और सदन से बाहर निकल गए।    इससे पहले कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने लोकसभा में ‘मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक 2019’ को चर्चा एवं पारित करने के लिये पेश किया जिसमें विवाहित मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों की संरक्षा करने और उनके पतियों द्वारा तीन बार तलाक बोलकर विवाह तोड़ने को निषेध करने का प्रावधान किया गया है।

टॅग्स :आज़म खानलोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतलोकसभा में 543 सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करना ‘मजाक’?, शशि थरूर ने कहा-चीन की पीपुल्स कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस का ‘देसी’ संस्करण बनेगा सदन?

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज