लाइव न्यूज़ :

सपा नेता अबू आजमी का राज ठाकरे पर हमला- डर से नहीं गए अयोध्या, भगवान राम नहीं चाहते कि...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 23, 2022 15:05 IST

राज ठाकरे के अयोध्या दौरा रद्द करने को लेकर सपा नेता अबू आजमी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भूमि हिंदुओं के लिए पवित्र है। उन्होंने ठाकरे से पूर्व में मनसे कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन के माध्यम से उत्तर भारतीयों को ‘‘पीटने और अपमानित’’ करने के बारे में सवाल किया।

Open in App
ठळक मुद्देअबू आजमी ने कहा, राज ठाकरे चिंतित हैं, उनकी राजनीति खत्म हो गई है।सपा नेता ने कहा, सर्जरी और बाकी बातें तो बहाने हैं। उसके पास हिम्मत ही नहीं है।

मुंबईः समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अबू आज़मी ने दावा किया है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने अपनी अयोध्या यात्रा डर के कारण स्थगित कर दी और वह बाद में भी उत्तर प्रदेश के उस शहर में नहीं जाएंगे क्योंकि उनमें हिम्मत नहीं है। महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष आजमी ने यह भी कहा कि ठाकरे ने अपनी एक सर्जरी की बात कही थी जो अयोध्या यात्रा को टालने का एक बहाना थी। उन्होंने रविवार को पुणे में संवाददाताओं से कहा कि ठाकरे की पार्टी ने पूर्व में महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों के खिलाफ कथित रूप से हिंसक विरोध प्रदर्शन किया था और ‘‘उनके द्वारा बोई गई नफरत का जवाब नफरत के साथ दिया जा रहा है।’’

है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे की पांच जून को प्रस्तावित अयोध्या यात्रा का विरोध किया था। राज ठाकरे ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि उनकी अयोध्या यात्रा फिलहाल स्थगित कर दी गई है। रविवार को पुणे में एक रैली को संबोधित करते हुए, ठाकरे ने दावा किया कि उनकी प्रस्तावित अयोध्या यात्रा को लेकर हुए राजनीतिक घटनाक्रम उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को कानूनी जाल में फंसाने के लिए एक चाल थी और इसीलिए उन्होंने अपनी यात्रा को स्थगित करने का फैसला किया। मनसे प्रमुख ने यह भी खुलासा किया कि वह पैर और कमर में दर्द से पीड़ित हैं और एक जून को उनके कूल्हे की हड्डी की सर्जरी होनी है।

ठाकरे पर निशाना साधते हुए आजमी ने कहा, ‘‘राज ठाकरे चिंतित हैं, उनकी राजनीति खत्म हो गई है।’’ उन्होंने दावा किया कि मनसे नेता को (राजनीति में) कोई भी व्यक्ति महत्व नहीं देता। मुंबई से सपा विधायक आजमी ने दावा किया, ‘‘वह नहीं जाएंगे। उनमें हिम्मत ही नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की भूमि हिंदुओं के लिए पवित्र है। उन्होंने ठाकरे से पूर्व में मनसे कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन के माध्यम से उत्तर भारतीयों को ‘‘पीटने और अपमानित’’ करने के बारे में सवाल किया।

आजमी ने कहा ‘‘मुझे लगता है कि भगवान राम नहीं चाहते कि वह (अयोध्या) जाएं ... सर्जरी और बाकी बातें तो बहाने हैं। उसके पास हिम्मत ही नहीं है। वह शत-प्रतिशत डरे हुए हैं। अगर आप नफरत बोते हैं तो आपको नफरत ही मिलेगी। इसलिए वह डरे हुए हैं।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा की महाराष्ट्र इकाई कथित तौर पर ठाकरे के साथ है, लेकिन उत्तर प्रदेश में उसके एक सांसद (सिंह) मनसे प्रमुख के अयोध्या दौरे का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को ठाकरे के संबंध में अपनी नीति तय करनी चाहिए। 

टॅग्स :राज ठाकरेAbu Asim Azmiमहाराष्ट्रअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज