लाइव न्यूज़ :

यूपी: सपा ने मुसलमानों को बिरयानी में तेजपत्ता की तरह किया है इस्तेमाल: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

By आजाद खान | Updated: November 13, 2022 12:26 IST

रामपुर में सभा को संबोधित करते हुए यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, "विपक्ष ने केवल वोट हासिल करने के लिए हिंदुओं और मुसलमानों के बीच एक गहरी खाई पैदा कर दी है।"

Open in App
ठळक मुद्देरामपुर में यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि सपा ने मुसलमानों को बिरयानी में तेजपत्ता की तरह इस्तेमाल किया है। यही नहीं डिप्टी सीएम में यूपी के और भी राजनीतिक पार्टियों पर भी निशाना साधा है।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक यूपी के सभी राजनीतिक पार्टियों पर निशाना साधते हुए उन पर हिंदू और मुस्लिम के बीच दुष्प्रचार अभियान चलाने का आरोप लगाया है। ब्रजेश पाठक ने यह बयान शनिवार की शाम को दिया है जब वे रामपुर में पसमांदा समाज की एक सभा को संबोधित कर रहे थे। 

सभी में पाठक ने भाजपा के सरकार के आने के बाद राज्य में हुए बदलाब का भी जिक्र किया है। आपको बता दें कि रामपुर विधानसभा सीट पर 5 दिसंबर को उपचुनाव होने वाले है, ऐसे में ब्रजेश पाठक ने लोगों से यहां भाजपा को वोट देने की अपील की है। 

यूपी के उपमुख्यमंत्री ने क्या कहा 

रामपुर में पसमांदा समाज की एक सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी और उनकी राजनीति पर तंज कसा है। पाठक ने कहा है, "कांग्रेस, सपा और बसपा ने वोट लेने के लिए हिंदुओं और मुसलमानों के बीच दुष्प्रचार अभियान चलाया।" 

भाजपा की तारीफ करते हुए यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "विपक्ष ने केवल वोट हासिल करने के लिए हिंदुओं और मुसलमानों के बीच एक गहरी खाई पैदा कर दी है, बीजेपी सरकार ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है, जिसमें पसमांदा समुदाय के लोगों को शामिल न किया गया हो, उन्हें बीजेपी की हर योजना का लाभ मिला हो।" 

भाजपा से पहले वाले सरकारों पर साधा निशाना

सभा में ब्रिजेश पाठक ने पिछले सरकारों को भी घेरा और कहा कि यहां यूपी में 2017 में हालात कैसे थे और अब माहौल कैसा है, इसे अब सब कोई जानता है। उन्होंने कानून व्यवस्था पर बोलते हुए कहा कि भाजपा की सरकार से पहले थानों पर माफियाओं और डकैतों का कब्जा था, लेकिन अब भाजपा की राज में कानून के राज को स्थापित किया है। 

यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि यहां के यानी रामपुर के लोगों के लिए लखनऊ के दरवाजे हमेशा के लिए खुले है। ऐसे में पाठक ने लोगों को अगाह भी किया कि आने वाले चुनाव में राजनीतिक पार्टियों आपके बीच गलत सूचना फैलाने की कोशिश करेंगे, इस हालत में उनकी बात को ध्यान नहीं देना है। 

टॅग्स :रामपुरउत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीBJPकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल