लाइव न्यूज़ :

सपा और बसपा ने उत्तर प्रदेश को बदहाल करने का महापाप किया : स्‍वतंत्र देव

By भाषा | Updated: August 30, 2021 17:25 IST

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा और बसपा ने अपने शासनकाल में प्रदेश को अपराध और अपराधियों के हवाले कर दिया था और इन दोनों दलों ने भय, आतंक, भ्रष्टाचार, जातिवाद, तुष्टीकरण और राजनीति का अपराधीकरण करके उत्तर प्रदेश को बदहाल करने का महापाप किया है। सोमवार को बरेली दौरे पर आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नैनीताल रोड स्थित पटेरी फार्म में किसानों के मामले को लेकर सिख समाज के साथ बैठक की और श्री रामलीला प्रांगण में कार्यकर्ताओं की बैठक को भी संबोधित किया। सिंह ने किसानों को आश्वासन दिया है कि किसानों के खिलाफ पराली जलाने के मामले में दर्ज मुकदमों को वापस लिया जाएगा और बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान भी जल्द कराया जाएगा। बसपा नेताओं के मंदिर जाने और ब्राह्मण वोट बैंक को साधने पर निशाना साधते हुए देव ने कहा कि छिपकर टीका लगवाने वाले नेता अब मंदिर जाकर पूजा कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी बिना अपराधियों के चार कदम भी नहीं चल सकती है। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस के गठजोड़ से बनी प्रदेश की भय, भूख, भ्रष्टाचार की छवि को बदलने का काम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने किया है। कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा , ‘‘ मजबूत बूथ समितियों की संरचना ही भारतीय जनता पार्टी की विजय का आधार है। पार्टी के जिम्मेदार लोग बूथ समितियों के सत्यापन कार्य में जुटकर 2022 में पार्टी की ऐतिहासिक विजय का आधार तैयार कर रहे हैं। मजबूत बूथ समितियों के निर्माण से बूथ विजय का संकल्प पूर्ण होगा। ’’ प्रदेश अध्यक्ष ने बहेड़ी विधान सभा के गांव बंजरिया शक्ति केंद्र के बूथ 22, 23, 24 का सत्यापन किया।उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज